लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शरद पवार का भाजपा पर हमला:इंदिरा गांधी पर टिप्पणी की निंदा की, मोदी-नेहरू की तुलना को बताया गलत – Sharad Pawar Attacks Bjp: Condemns Remarks On Indira Gandhi, Calls Comparison Between Modi And Nehru Incorrect

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की कड़ी आलोचना की है। महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी। पवार ने इस बयान को गलत बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जवाहरलाल नेहरू से करने पर भी आपत्ति जताई। शरद पवार ने कहा कि मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री जरूर बने हैं, लेकिन उनकी तुलना नेहरू से करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

क्या बोले शरद पवार?

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने मुंबई में अपनी पार्टी के 27वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए पवार ने कहा, देश के निर्माण और आजादी की लड़ाई में नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।

पवार ने कहा कि आजकल ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। उन्होंने माना कि मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो एक अच्छी बात है। संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक होता है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन नेहरू की जगह अलग है और उनकी तुलना किसी और से नहीं हो सकती। नेहरू ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के लिए कई साल जेल में बिताए थे। भारतीय उनके बलिदानों को कभी नहीं भूल सकते।

शरद पवार ने भाजपा नेता गिरीश महाजन पर तीखा हमला बोला

शरद पवार ने महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन पर भी तीखा हमला किया। महाजन ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर सिखों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया था। पवार ने इस बयान को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार इंदिरा गांधी का एक बड़ा बलिदान था। उन्होंने देश की प्रतिष्ठा और सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।

पवार ने सिखों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस समुदाय ने देश की सीमाओं की रक्षा और खाद्य सुरक्षा के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि उस समय कुछ लोगों ने गलत रास्ता चुना था, जिसकी वजह से कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें: दावों में कितना दम?: 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, नाम अभी तक गुप्त; ममता के पास कितना संख्याबल

गिरीश महाजन का बयान

बता दें कि गिरीश महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को ‘काला दिन’ बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने 1984 की सैन्य कार्रवाई की तुलना अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के हमले से की थी। महाजन ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जबरन सेना को पंजाब और पवित्र परिसर के अंदर भेजा था। इस बयान के बाद से ही विपक्षी दल महाजन को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

Leave a Comment