लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

16 स्टेडियम का इतिहास!:कहां होगा फीफा विश्वकप का फाइनल, किस मैदान पर सबसे ज्यादा मैच; कौन सा वेन्यू सबसे खास? – Fifa World Cup 2026: Complete Guide To All 16 Stadiums Across Usa, Canada And Mexico

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्व कप 2026 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि फुटबॉल और खेल प्रेमियों के लिए एक त्योहार है। यह उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा खेल उत्सव बनने जा रहा है। फीफा विश्व कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के 16 अलग-अलग शहरों में आयोजित होगा। इनमें कुछ स्टेडियम विश्व फुटबॉल के ऐतिहासिक स्थल हैं तो कुछ आधुनिक इंजीनियरिंग के शानदार नमूने। आइए इन सभी 16 स्टेडियम और उनके इतिहास और दर्शक क्षमता के बारे में एक-एक करके जानते हैं…

 

सबसे पहले कनाडा के स्टेडियम के बारे में




FIFA World Cup 2026: Complete Guide to All 16 Stadiums Across USA, Canada and Mexico

फीफा विश्वकप 2026 के मैदान
– फोटो : Twitter


1. टोरंटो: बीएमओ फील्ड

 

  • क्षमता: 45,000
  • मैच: 5 ग्रुप मैच, एक राउंड ऑफ 32 मैच

टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक-सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है। विश्व कप के दौरान यह शहर दुनिया भर से आने वाले फुटबॉल फैंस का स्वागत करेगा। बीएमओ फील्ड को विश्व कप के लिए विशेष रूप से अपग्रेड किया गया है, जिससे इसकी क्षमता बढ़ाई गई और सुविधाओं को आधुनिक बनाया गया। स्टेडियम शहर के प्रसिद्ध वॉटरफ्रंट इलाके और एग्जीबिशन प्लेस परिसर के पास स्थित है। टोरंटो की सबसे बड़ी पहचान इसकी बहुसांस्कृतिक आबादी है। यहां इटैलियन, ग्रीक, कोरियन और एशियाई समुदायों की बड़ी मौजूदगी है। इसलिए विश्व कप के दौरान फुटबॉल के साथ-साथ यहां का खानपान और सांस्कृतिक विविधता भी आकर्षण का केंद्र होगी।


FIFA World Cup 2026: Complete Guide to All 16 Stadiums Across USA, Canada and Mexico

फीफा विश्वकप 2026 के मैदान
– फोटो : Twitter


2. वैंकूवर: बीसी प्लेस

 

  • क्षमता: 48,821
  • मैच: 5 ग्रुप मैच, एक राउंड ऑफ 32 मैच, एक राउंड ऑफ 16 मैच

वैंकूवर को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। समुद्र और पहाड़ों के बीच बसा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक जीवनशैली का अनोखा मिश्रण है। बीसी प्लेस स्टेडियम भी अपनी शानदार वास्तुकला और स्थान के लिए मशहूर है। यह वही स्टेडियम है जिसने 2010 विंटर ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह तथा 2015 महिला विश्व कप फाइनल की मेजबानी की थी। विश्व कप 2026 में यहां कनाडा के दो ग्रुप मैच होंगे, जिससे स्थानीय दर्शकों का उत्साह चरम पर रहेगा। फुटबॉल के अलावा वैंकूवर अपनी इंडी म्यूजिक संस्कृति, शानदार रेस्तरां और आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाले फैंस को खेल और पर्यटन दोनों का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

 

अब मैक्सिको के स्टेडियम की बात करते हैं


FIFA World Cup 2026: Complete Guide to All 16 Stadiums Across USA, Canada and Mexico

फीफा विश्वकप 2026 के मैदान
– फोटो : Twitter


3. ग्वाडलाहारा: एस्टाडियो अक्रोन

 

  • क्षमता: 48,000
  • मैच: 4 ग्रुप मैच

ग्वाडलाहारा को मैक्सिको की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। मारियाची संगीत और टकीला की जन्मस्थली के रूप में इसकी पहचान पूरी दुनिया में है। यही कारण है कि यहां आने वाले फुटबॉल फैंस को मैक्सिकन संस्कृति का सबसे प्रामाणिक अनुभव मिलेगा। एस्टाडियो अक्रोन अपनी अनोखी डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। इसे आसपास की प्राकृतिक बनावट के अनुरूप बनाया गया है, जिससे यह दूर से किसी पहाड़ी संरचना जैसा दिखाई देता है। विश्व कप के दौरान यहां चार ग्रुप मैच खेले जाएंगे। स्थानीय दर्शकों के जोश और रंगीन माहौल के कारण यह टूर्नामेंट के सबसे जीवंत वेन्यू में शामिल होगा।


FIFA World Cup 2026: Complete Guide to All 16 Stadiums Across USA, Canada and Mexico

फीफा विश्वकप 2026 के मैदान
– फोटो : Twitter


4. मैक्सिको सिटी: एज्टेका (बानोर्ते स्टेडियम)

 

  • क्षमता: 83,000
  • मैच: 5

फुटबॉल इतिहास में कुछ ही स्टेडियम ऐसे हैं जिनकी पहचान किसी तीर्थस्थल जैसी हो। एज्टेका उन्हीं में से एक है। यह वही मैदान है जहां पेले ने 1970 में और डिएगो माराडोना ने 1986 में विश्व कप जीता था। विश्व कप 2026 का उद्घाटन मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। इसके साथ ही एज़्टेका विश्व कप इतिहास में तीन बार उद्घाटन मैच की मेजबानी करने वाला पहला स्टेडियम बन जाएगा। 22 मिलियन से अधिक आबादी वाला मैक्सिको सिटी इतिहास, संस्कृति और कला का खजाना है। यहां एज़्टेक सभ्यता के अवशेषों से लेकर फ्रिडा काहलो संग्रहालय तक देखने के लिए बहुत कुछ है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीमा पर शांति, व्यापार में रफ्तार:क्या बदलने वाला है भारत-चीन का रिश्ता? बीजिंग वार्ता से मिले संकेत – Peace On Border Momentum In Trade Is India-china Relationship Set To Change Signals From Beijing Talks

जंतर-मंतर आंदोलन:सिर्फ सरकारी Fir ही होंगी वापस, निजी शिकायतों के आधार पर दर्ज मामलों में जारी रहेगी कार्रवाई – Only Government Fir Will Be Withdrawn Action Will Continue In Cases Filed On The Basis Of Private Complaints I

Pm मोदी से मिले स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक:साझा किया भारत के स्पेस भविष्य का रोडमैप; क्या हुई बातचीत? – Skyroot Aerospace Founders Met Pm Modi Shared Roadmap For India Space Future

Rashifal 28 July:इन चार राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 28 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Aaj Ka Shabd Awagah Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Nai Awaz – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अवगाह और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

Iran-us Talks:ट्रंप के किस दावे को ईरान ने किया खारिज? बोला- वार्ता की भीख मांगना हमारे डीएनए में नहीं – Iran Rejects Trumps Claim Of Us Talks Says Begging For Negotiations Is Not In Our Dna

Leave a Comment