लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर किया हमला, पूछा-क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है? – Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Bihar Government Financial Situation Samrat Choudhary Nda Party Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर नीतीश-भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा और बिहार के मौजूदा हालात को वित्तीय आपातकाल जैसा करार दिया।

क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है?

तेजस्वी यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए लिखा, है कि क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है? क्या डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से राज्य में वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है? उन्होंने कैबिनेट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए कहा कि बिहार का वित्तीय संकट इस कदर गंभीर हो चुका है कि सरकार को मई, जून और जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 3,662 करोड़ रुपये निकालने की स्वीकृति देनी पड़ी है। तेजस्वी ने याद दिलाया कि इस निधि का उपयोग केवल किसी अप्रत्याशित संकट, प्राकृतिक आपदा या विशेष वित्तीय विपत्ति के समय ही किया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा

खजाना खाली, विकास कार्य ठप्प

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से बिहार में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान अटका हुआ है, क्योंकि सरकारी खजाना खाली है। साल भर से ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट तो दूर, वर्ष 2023-24 में स्वीकृत योजनाओं पर भी अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा बिजली में कटौती, छात्रवृत्ति में देरी और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना भी ठप्प हो गया है। फंड की कमी के कारण कैबिनेट द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना को बंद कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव का सीएम पर बड़ा हमला, सम्राट चौधरी को बताया चीप मिनिस्टर, कानून-व्यवस्था पर भी उठाया सवाल

 जनता के सामने सच रखना चाहिए

अंत में सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने सवाल किया है कि नियमित बजटीय प्रावधानों के बजाय आकस्मिकता निधि से 3,662 करोड़ रुपये निकालकर पेंशन बांटने की नौबत क्यों आई? इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के शीर्ष नेताओं को गैर-जरूरी मुद्दों को हवा देने के बजाय राज्य की दयनीय वित्तीय स्थिति पर बिहार की जनता के सामने सच रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौसिखिए मुख्यमंत्री को गैर जरूरी मुद्दों को हवा देने की बजाय अविलंब प्रदेश की दयनीय वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित, भयभीत और आशंकित बिहारवासियों को संबोधित करना चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, पूरे होंगे सभी अटके काम – Today Prediction Horoscope Of 19 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दक्षिण दिल्ली:खाना पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गोली मारी, मौके पर ही मौत; आरोपी गिरफ्त में – Man Shoots Wife Dead After Spat Over Cooking In South Delhi

डूसू चुनाव 2026:किसके सर सजेगा ताज… फैसला आज, मतगणना सुबह आठ बजे से; दोपहर तक नतीजे आने की संभावना – Dusu Elections 2026 Results To Be Declared On Saturday

डीटीसी हड़ताल के चार दिन:दिल्ली में लड़खड़ाई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर कम बसों ने बढ़ाया इंतजार – Four Days Of Dtc Strike: Public Transport System Falters In Delhi

पेंटागन का बड़ा फैसला:30+ अमेरिकी पुरुष सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य, महिलाओं को बाहर क्यों रखा? – Pentagon Mandatory Testosterone Testing Male Troops

सस्ती दवाओं पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दांव:जेनरस मॉडल से जुड़ेंगे अमेरिका के सभी 50 राज्य, क्या है योजना? – Donald Trump Medicaid Drug Pricing Mfn Generous Model 50 States

Leave a Comment