लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Update:बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23330 के पार पहुंचा – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज के शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 95.56 पर आ गया। ब्लू-चिप शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी हुई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी बाजार के लिए सकारात्मक रही।

नफा-नुकसान के पैमाने पर कंपनियों का हाल क्या?

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.73 अंक बढ़कर 74,222.49 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.40 अंक चढ़कर 23,327.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक सबसे बड़े लाभ में रहे। वहीं, टाटा स्टील, इटरनल लिमिटेड, अदानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

कच्चे तेल के भाव में कितना उतार-चढ़ाव, विशेषज्ञों की राय क्या?

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड- बुधवार को 91.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। यह 93 डॉलर के स्तर से नीचे बना हुआ है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार पश्चिम एशिया में संघर्ष को नजरअंदाज कर सकता है। कच्चे तेल की नरमी भी यही दर्शाती है। लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक है। इससे भारत की महंगाई और चालू खाते की चिंताओं पर दबाव कम होगा।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का हाल कैसा, पश्चिम एशिया तनाव का कितना असर?

बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 95.56 पर आ गया। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया नकारात्मक खुला। अंतरबैंक बाजार में रुपया 95.52 पर खुला और 95.56 तक गिरा। व्यापारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनावों से भारतीय रुपया गंभीर दबाव में है। भारत ऊर्जा आयात पर निर्भर है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़ता है और घरेलू मुद्रा कमजोर होती है। अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमलों से भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स 99.94 पर 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें- The Bonus Market Update: बाजार में बढ़त के साथ कारोबार का समापन; सेंसेक्स 395 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल क्या?

इससे पहले मंगलवार को बाजार में कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 394.50 (0.53%) अंकों की बढ़त के साथ 73,918.76 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 119.10 (0.52%) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर पहुंच गया। निवेशकों के सकारात्मक रुझान के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे बढ़कर 95.41 पर बंद हुआ था। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,566.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई और अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फॉर्म में लौटे संजू सैमसन:दूसरे मैच में दिलाई दमदार जीत, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता लगातार 10वां टी20 – Ind Vs Afg T20: India Vs Afghanistan 2nd T20i Match Highlights Key Momements Result Sanju Samson

अमेरिका से तनाव के बीच कार्नी का बड़ा संदेश:’कनाडा और मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा’; क्या है आगे की राह? – Carney Says Canada Can Wait For Right Conditions In Trump Trade War, Emerge Stronger

माइलेज के झूठे वादे पर कोर्ट का बड़ा फैसला:18.5 का दावा लेकिन मिली 8-10 Kmph की माइलेज, कंपनी भरेगी जुर्माना – Low Mileage Lawsuit: Consumer Forum Orders Rs 75000 Compensation Over Promised Vs Real Mileage Gap

उत्तराखंड:पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ – Uttarakhand Pm Modi Extends Birthday Wishes To Cm Dhami Events To Be Held Across The State Today

टीएमसी के 10 बागी विधायकों पर अयोग्यता की तलवार:बंगाल विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस; क्या होगा अगला कदम? – Wb Assembly Secretariat Sends Notice To 10 Rebel Tmc Mlas Over Disqualification Plea

दिशा सालियान केस:सूरज पंचोली का नाम आने पर फिर छलका जिया खान की मां का दर्द, कहा- सच छिपाने का खेल चल रहा है – Disha Salian Case Sooraj Pancholi Name Actress Jiah Khan Mother Says Evidence Tempering Game Of Hiding Truth

Leave a Comment