लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका ने सोमवार (8 जून, 2026) को कहा कि उसने गंभीर अपराधों के आरोपी एक भारतीय प्रवासी सहित 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. न्याय विभाग ने बताया कि न्यूजर्सी स्थित प्लेसमेंट फर्म ‘मैग्नाविजन एलएलसी’ के मालिक नीरज शर्मा (50) पर आरोप है कि उन्होंने 11 फर्जी एच-1बी वीजा आवेदन पर हस्ताक्षर करते हुए दावा किया कि संबंधित व्यक्ति एक वैश्विक वित्तीय संस्थान में काम करेंगे.

विभाग के मुताबिक नीरज, शर्मा की ओर से एच1बी वीजा आवेदनों के लिए सहायक दस्तावेज के तौर पर जमा किए गए पत्रों में कथित तौर पर वैश्विक वित्तीय संस्थान के अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर थे. विभाग ने बताया कि नीरज शर्मा ने 2017 में नागरिकता के लिए आवेदन किया था. उसने आरोप लगाया कि नीरज शर्मा ने नागरिकता के लिए हुए साक्षात्कार के दौरान अपने पिछले आपराधिक आचरण के बारे में झूठ बोला था.

विभाग के अनुसार, नीरज शर्मा को दिसंबर 2017 में अमेरिकी नागरिकता मिल गई. बाद में उसे अप्रैल 2015 से अप्रैल 2017 के बीच धोखाधड़ी और वीजा के दुरुपयोग का दोषी ठहराया गया. गृह सुरक्षा विभाग के प्रमुख मार्कवेन मुलिन ने एक बयान में कहा, ‘अमेरिकी नागरिकता एक विशेषाधिकार है और इसे ईमानदारी से हासिल किया जाना चाहिए. अगर आप यहां आते हैं, हमारे कानूनों को तोड़ते हैं और आव्रजन संबंधी कार्यवाही के दौरान झूठ बोलते हैं, तो आप यह विशेषाधिकार खो देते हैं.’

अमेरिका में आव्रजन और नागरिकता अधिनियम के तहत, अगर किसी व्यक्ति ने गैर-कानूनी तरीके से, जरूरी जानकारी छिपाकर या जानबूझकर गलत जानकारी देकर अमेरिकी नागरिकता हासिल की है, तो उसकी नागरिकता छीनी जा सकती है.

यह भी पढ़ें:- US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत, अब हालात क्या?

नीरज शर्मा के अलावा जिन 16 लोगों की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोपी हैती का एक व्यक्ति, 15 साल से कम उम्र के बच्चे के यौन शोषण का दोषी यूगोस्लावियाई व्यक्ति, नाबालिगों की अश्लील तस्वीरें रखने के मामले में दोषी करार दिया गया मैक्सिको का एक प्रवासी, बच्चों के यौन शोषण का आरोपी कोलंबिया का एक पूर्व पादरी और बच्चों के साथ यौन अपराध का जुर्म कबूलने वाला फिलिपीन का एक व्यक्ति शामिल है.

यह भी पढ़ें:- UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओमान तट के पास आखिर कैसे डूब गया भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें पूरा घटनाक्रम

सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स

इजरायल अटैक से क्या अब भी अधर में डील? नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम

‘ये देशद्रोह की शुरुआत…’, PoK में प्रदर्शनकारियों को ख्वाजा आसिफ की धमकी, जानें कुरान का हवाला देकर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग समझौते की तारीख का किया ऐलान, फिर भी मौन साधे बैठा तेहरान, क्या आज हो पाएगी डील?

अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी

Leave a Comment