लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis:ट्रंप ने माना ईरान ने मार गिराया अमेरिका का गश्ती अपाचे हेलिकॉप्टर, बोले- सेना देगी जवाब – West Asia Crisis Donald Trump Confirms Iran Shot Down Us Apache Patrol Helicopter Says Military Will Respond

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान ने रात के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त कर रहे अमेरिका के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। उन्होंने इस घटना पर जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प भी जताया, हालांकि उन्होंने कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे अभी-अभी हमारी सेना ने सूचित किया है कि बीती रात ईरानियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर गश्त कर रहे हमारे अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टरों में से एक को मार गिराया।” उन्होंने कहा कि अब अमेरिका को जवाबी कार्रवाई करनी होगी। 

ये भी पढ़ें: H-1B Fee: जज पर भड़के ट्रंप, बोले- देश को नुकसान पहुंचा रहे ऐसे फैसले; कोर्ट के आदेश पर क्या बोला व्हाइट हाउस?

हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें सेना ने जानकारी दी है कि ईरानी बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग में अभियान के दौरान एक अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में शामिल दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

ट्रंप ने लिखा, “इसमें दो पायलट शामिल थे, दोनों सुरक्षित हैं और घायल नहीं हुए हैं। फिर भी, इस हमले का जवाब देना संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए आवश्यक है।” यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि मंगलवार तड़के स्थानीय समयानुसार करीब तीन बजे ओमान के तट के निकट क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त मिशन के दौरान एक एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमेरिकी सेना ने चलाया बचाव अभियान


सेना ने दुर्घटना के कारण की जानकारी नहीं दी और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, “सैनिकों को लगभग दो घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिया गया और उनकी स्थिति स्थिर है। घटना के कारण की जांच की जा रही है।” अमेरिकी सेना के इतिहास में पहली बार यह बचाव अभियान एक मानवरहित सतही पोत की मदद से अंजाम दिया गया।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के कॉर्सेयर स्वायत्त सतही ड्रोन ने पानी में मौजूद दोनों चालक दल के सदस्यों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एक अन्य स्थान तक पहुंचाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें ऊपर उठाया गया। सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता नौसेना कप्तान टिम हॉकिन्स ने कहा कि ड्रोन का चयन उसकी निकटता और परिचालन क्षमता को देखते हुए किया गया था।



ये भी पढ़ें: नेपाल: ‘फिर खुलेगी 2001 के शाही हत्याकांड की फाइल’, दोबारा गृह मंत्री पदभार संभालते ही गुरुंग ने किया एलान

कॉर्सेयर पोत का किया इस्तेमाल


कॉर्सेयर 24 फुट लंबा स्वायत्त पोत है, जो लंबी दूरी तक यात्रा करने और पर्याप्त भार वहन करने में सक्षम है। यह बचाव अभियान सैन्य अभियानों में मानवरहित प्रणालियों की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है। क्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना की टास्क फोर्स 59 को समुद्री अभियानों में स्वायत्त तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:तीन राउंड फायरिंग में घायल हुआ 12 साल का बच्चा, आरोपी के पास से पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद – 12-year-old Boy Injured In Firing During Rivalry, Accused Held With Pistol And 24 Live Cartridges

बिहार:शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र-शिक्षक, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी – Muzaffarpur Bihar News :teacher Assault Case School Association Shuts Down Private Schools Protest At Street

एटा डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी:पति, बेटा-बेटी के बाद प्रियंका थी सहारा, उसी के साथ खत्म हुई कमला की दुनिया – Harrowing Story Of Mother In Law Kamala Following Massacre

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के पार; जानें पूरा हाल – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

राजस्थान:आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत! तरंग शक्ति में उतरेगा अमेरिकी F-35, सात देशों के विमान भरेंगे उड़ान – Tarang Shakti 2026 Jodhpur F35 Us Stealth Fighter Seven Countries Indian Air Force Exercise

मर्डर या हादसा?:पांच मिनट तड़पता रहा धड़, 15 फीट दूर खाई में मिला सिर, शरीर पर नहीं थी चोट, कानपुर हत्याकांड – Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder Torso Writhed In Agony For Five Minutes Head Found In A Ditch 15 Feet Away

Leave a Comment