लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Unsc:’दुनिया को गुमराह करने की कोशिश नाकाम होगी’, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर पाकिस्तान को लगाई फटकार – India Slams Pakistan At Un, Calls ‘fitna Al Hindustan’ Narrative State-sponsored Misinformation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा है। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और गलत सूचना अभियान करार दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही देश के भीतर सक्रिय समूहों को ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ बताना तथ्यों से परे एक ऐसा नैरेटिव है, जिसे धार्मिक शब्दावली का सहारा देकर पेश किया जा रहा है।

‘नफरत की फैक्ट्री’ से निकला नैरेटिव

भारत ने कहा कि इस तरह की शब्दावली पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान से संचालित उस सोच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपने नागरिकों का ध्यान देश की वास्तविक राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से हटाना है। पर्वथानेनी ने कहा कि भारत के खिलाफ स्थायी शत्रुता का माहौल बनाकर सत्ता और संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की संगठित नफरत की फैक्ट्री का परिणाम बताया।

अफगानिस्तान में हवाई हमलों पर भी उठाए सवाल

UNSC में भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए सैन्य हवाई हमलों की भी आलोचना की। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि किसी नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या, उन्हें घायल करना और बच्चों को अनाथ बनाना आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कहा जा सकता। भारत ने आरोप लगाया कि इन हमलों से अफगान नागरिकों को भारी नुकसान और पीड़ा झेलनी पड़ी है।

‘दोहरे मापदंड अपनाता है पाकिस्तान’

भारत ने कहा कि एक ओर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामी एकजुटता की बातें करता है, जबकि दूसरी ओर रमजान जैसे पवित्र महीने में सैन्य कार्रवाई करता है। यह उसके दोहरे रवैये को दर्शाता है। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पड़ोसी देशों को अपनी आंतरिक समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है। दुनिया को गुमराह करने की उसकी यह कोशिश सफल नहीं होगी।

क्या है ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ विवाद?

पिछले वर्ष पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों और उग्रवादी समूहों को ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ की श्रेणी में रखना शुरू किया था। पाकिस्तान का दावा था कि ये संगठन भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं, हालांकि इस संबंध में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया गया। भारत ने अब संयुक्त राष्ट्र के मंच से इस पूरे नैरेटिव को खारिज करते हुए इसे भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित अभियान बताया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव:उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें – Lpg Cylinders Subsidy Aadhaar Authentication Mandatory From October 1 How Many Consumers Completed It So Far

बॉक्स ऑफिस:दूसरे ही दिन ‘दायरा’ से दूर हुई पब्लिक, कुणाल भी पड़े सुस्त; हॉलीवुड ने फिर बॉलीवुड को पछाड़ा – Vibe Box Office Collection Vs Daayra Box Office Report Resident Evil Earns More Than Bollywood Films

खबरों के खिलाड़ी:क्या दलबदल कानून को और सख्त करने का आ गया समय, विश्लेषकों ने बताया इसका क्या रास्ता – Khabaron Ke Khiladi Anti Defection Law Dal Badal Kanoon Bjp Tmc Congress Shivsena Expert Analysis

एशियाई खेल:जापान की पिच को लेकर क्या बोले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर? हालात के हिसाब से ढलने पर दिया जोर – Asian Games Indian Captain Shreyas Iyer On Pitch In Japan Emphasized Adapting To The Conditions

कौन हैं डूसू के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन?:एनएसयूआई ने नहीं दिया टिकट तो खाई कसम, पूरा प्रचार नंगे पैर किया – Who Is Deepanshu Shaukeen New Dusu Vice President Profile In Hindi

एशियाई खेल:उद्घाटन समारोह के बाद भावुक हुईं मनु भाकर, जसपाल राणा को किया याद; बोलीं- सर की बहुत याद आई – Olympic Medallist Manu Bhaker Said She Missed Her Late Coach Jaspal Rana During Asian Games Opening Ceremony

Leave a Comment