लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक:पुष्पा लुक में युवक पहुंचा, सुरक्षाकर्मियों संग ली सेल्फी; वीडियो बनवाया – Mahakal Temple Security Breach: Youth Enters In Pushpa Look Clicks Selfies With Security Personnel

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन के किरदार की तर्ज पर साड़ी-ब्लाउज, नथनी, पायल और नींबू की माला पहनकर एक युवक मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया। हैरानी की बात यह रही कि जिन सुरक्षाकर्मियों पर नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी थी, वे ही उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है और आपत्तिजनक या अनुचित वेशभूषा में प्रवेश भी वर्जित माना जाता है। इसके बावजूद मानसरोवर गेट पर तैनात आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने युवक को न केवल नहीं रोका, बल्कि उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। आरोप है कि एक कर्मचारी ने उसे विशेष प्रोटोकॉल देते हुए गणेश मंडपम तक दर्शन भी कराए। इस दौरान युवक ने मंदिर परिसर का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

पढ़ें: माता पिता द्वारा बेटे का स्ट्रेचर खींचने का मामलाः एमवाय में दो कर्मचारियों की नौकरी गई, अधीक्षक को नोटिस दिया

सुरक्षाकर्मी ही बने मददगार


दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंदिर के सुरक्षाकर्मी ही नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं। युवक के फिल्मी अंदाज को देखकर श्रद्धालु जहां हैरान थे, वहीं सुरक्षा में तैनात कर्मचारी उसके साथ फोटो और वीडियो बनवाने में सहयोग करते नजर आए।

यह बोले जिम्मेदार


5 फरवरी को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित सुपरवाइजर को हटा दिया है। प्रथम कौशिक ने कहा कि इस प्रकार किसी व्यक्ति को प्रवेश देना और मंदिर परिसर में फोटोग्राफी की अनुमति देना मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था, दोनों का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुतिन आए तो निवेश पर बढ़ी बात:सीतारमण-मंटुरोव की बैठक में बनी सहमति; भारत-रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील? – India Russia Bilateral Investment Treaty Sitharaman Manturov Meeting

एक्सप्लेनर:रूस ने सबसे पहले भारत के सामने क्यों रखा ब्रिक्स का विचार, कैसे 11 साल बाद गठबंधन हो पाया साकार? – How Brics Formed Russia Role Primakov Jim O Neill Bric Summit History India China Brazil Explainer

ब्रिक्स बिजनेस फोरम:जयशंकर बोले- बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि तो मजबूत होगी आत्मनिर्भरता, और क्या-क्या कहा? – S Jaishankar Brics Business Forum Global Economic Order Self Reliance

वीडियो:अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? – Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20i Series, Shivam Dube Joins Him

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

Leave a Comment