लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी में एक और एनकाउंटर:एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे – Ayodhya: Bhanu Pratap Singh, A Criminal With A Reward Of Rs 1 Lakh, Killed In An Stf Encounter, Declared Dead

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। सूत्रों की माने तो भानु पर विभिन्न जनपद में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ के अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में भानु को  मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India Bloc Meeting Live:दिल्ली में 23 विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन; Dmk का किनारा – India Bloc Alliance Meeting Live Update Dmk Aap To Skip Congress Allies To Meet In Delhi Today At 12 Pm

Trump:चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया ‘भ्रष्ट’, बीच में छोड़ा इंटरव्यू – Trump Enraged When Asked For Proof Of Election Fraud Claims, Calls Journalist ‘corrupt’, Left Interview Midway

Ind Vs Afg Live Score:तीसरे दिन का खेल शुरू, अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा – Ind Vs Afg Test Live Score: India Vs Afghanistan One-off Test Day 3 Live Match Scorecard Updates Mullanpur

Vaibhav Sooryavanshi:एक शॉट के लिए हजार गेंद खेल जाते थे वैभव सूर्यवंशी, कैसे पुल-एरियल शॉट पर पाई महारत? – Young Batter Vaibhav Sooryavanshi Profile And Story Coach Manish Ojha Reaction Know Details

Philippines Earthquake:फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; तटीय इलाकों में अलर्ट – Powerful Earthquake Strikes Southern Philippines, Tsunami Warnings Issued Across Region

Jammu:शुरू होने से महज 10 मिनट पहले रद्द हो गई एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा, ओएमआर शीट में पाई गई गड़बड़ी – Msc Nursing Entrance Exam Cancelled 10 Minutes Before Commencement

Leave a Comment