लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी एक बार फिर तेहरान की यात्रा पर पहुंच गए हैं. नकवी पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का संदेश पहुंचाने के लिए ईरान गए हैं. पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप में से एक माने जाने वाले नकवी की ये ईरान की तीसरी यात्रा है, जबसे ईरान-अमेरिका जंग शुरू हुई है.

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई को एक विशेष पत्र सौंपने के लिए तेहरान पहुंचे हैं. नकवी ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई के लिए विशेष पत्र लेकर ईरान आया हूं.’ खबरों के मुताबिक, इस दौरान मोहसिन नकवी की ईरान की लीडरशिप के साथ मीटिंग भी होनी है.

नाजुक मोड़ पर अमेरिका-ईरान सीजफायर
 
मोहसिन नकवी का ये ईरानी दौरा ऐसे समय में भी हो रहा है, जब अमेरिका और मुस्लिम देश के बीच बातचीत नाजुक मोड़ पर है. ट्रंप लगातार ईरान की लीडरशिप को धमकी दे रहे हैं. साथ ही इनरिच्ड यूरेनियम को ईरान से बाहर निकालने की शर्त रख चुके हैं. इसके अलावा अमेरिका के अंदर ही पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब

ईरान-अमेरिका डील कराने में फेल हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की लीडरशिप के संपर्क में बना हुआ है. आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ लगातार डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और जेडी वेंस के साथ संपर्क में हैं. इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अराघची से भी लगातार बातचीत हो रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है. ऐसे में पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने में फेल होता हुआ साबित हो रहा है. 
  
ईरान लगातार दाग रहा खाड़ी देशों पर मिसाइलें

मोहसिन नकवी ऐसे समय में तेहरान पहुंचे हैं, जब ईरान लगातार यूएई, कतर, बहरीन जैसे देशों पर मिसाइलें दाग रहा है. होर्मुज स्ट्रेट अभी भी पूरी तरह बंद है, जिसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. हालांकि राहत की बात ये है कि अस्थायी रूप से हुआ आठ अप्रैल का संघर्षविराम नाजुक ही सही, लेकिन लागू है.

ये भी पढ़ें- क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment