लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Afg:अफगानिस्तान के खिलाफ मानव सुथार ने किया डेब्यू, नौ में से दूसरी बार टेस्ट में गिल ने जीता टॉस – India Vs Afghanistan One-off Test Manav Suthar Debut For India Shubman Gill Toss Stats In Test

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच के लिए स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू करने का मौका दिया है। मानव को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी और अब वह प्लेइंग-11 में भी शामिल होने में सफल रहे हैं। 





India vs Afghanistan One-off Test Manav Suthar debut for India Shubman Gill toss stats in test

मानव सुथार का डेब्यू
– फोटो : BCCI


गिल ने जीता टॉस

इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉस जीतने में सफल रहे। नौ टेस्ट में से यह दूसरा ही मौका है जब गिल इस प्रारूप में टॉस जीतने में सफल हुए हैं। वहीं, यह लगातार चौथी बार है जब अफगानिस्तान ने टॉस गंवाया है। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच हो रहा है। इसके साथ ही न्यू चंडीगढ़ भारतीय पुरुष टीम का 31वां टेस्ट वेन्यू बन गया है। 


India vs Afghanistan One-off Test Manav Suthar debut for India Shubman Gill toss stats in test

मानव सुथार का डेब्यू
– फोटो : BCCI


पांच वर्ष में डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर

मानव सुथार को टॉस से पहले कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप पहनाई। मानव 2021 में अक्षर पटेल के बाद भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर हैं। राजस्थान के 23 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मानव सुथार ने 29 प्रथम श्रेणी मैच में 129 विकेट लिए हैं। वहीं, दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में उन्होंने 49 रन देकर सात विकेट झटके थे। इतना ही नहीं, मानव भारत ए के लिए खेल चुके हैं। भारत ए की ओर से उन्होंने चार मैचों में 17 विकेट लिए हैं।


India vs Afghanistan One-off Test Manav Suthar debut for India Shubman Gill toss stats in test

जडेजा-अश्विन
– फोटो : BCCI


अश्विन-जडेजा के बिना उतरी है टीम

पिछले 15 वर्षों में यह पहली बार है जब भारतीय टीम घरेलू टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बिना उतरी है। नवंबर 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट के बाद ये दोनों गेंदबाज घरेलू मैदान पर हुए टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं। नवंबर 2010 के बाद 69 घरेलू टेस्ट मैचों में अश्विन या जडेजा में से कोई या दोनों भारतीय एकादश में शामिल रहे हैं। अश्विन अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि इस मैच के लिए जडेजा को टीम में नहीं चुना गया था। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया था कि जडेजा को बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है।


India vs Afghanistan One-off Test Manav Suthar debut for India Shubman Gill toss stats in test

भारत बनाम अफगानिस्तान
– फोटो : BCCI


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमातुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोट, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सैफी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली नहीं, गुजरात में होगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह:उद्धव ने सरकार पर साधा निशाना; क्या कहा? – Uddhav Criticises Decision To Shift National Film Awards To Gujarat; Raut Calls For Boycott

आज का शब्द:शृंगी और द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता- ओ प्रिय महेश! यह वही देश – Aaj Ka Shabd Shringi Dwarika Prasad Maheshwari Ki Kavita O Priya Mahesh

जम्मू-कश्मीर:उपराज्यपाल मनोज सिन्हा छुट्टी पर, लद्दाख के एलजी विनय कुमार सक्सेना संभालेंगे अतिरिक्त कार्यभार – Jammu And Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha On Leave Vinai Kumar Saxena To Hold Additional Charge

ब्रिटेन:एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब 300 उड़ानें रद्द; हीथ्रो-गैटविक समेत कई एयरपोर्ट प्रभावित – Uk-airports-many-flight-delays-heathrow-gatwick-air-traffic-control-glitch-updates-in-hindi

आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं:कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला? – What Is Pro Quo That India Expects For This Quid: Cong On Nia Not Pressing Terror Charges Against Us National

दिल्ली में मुठभेड़:हिमांशु भाऊ गैंग के तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में थे वांछित – Three Accused From Himanshu Bhau Gang Arrested After An Encounter In Delhi.

Leave a Comment