लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-india Trade Deal:ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता – Pm Modi Good Friend, India And Us Will Get To Trade Deal: Us President Donald Trump

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जरूर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं और व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘हम समझौते तक पहुंचेंगे, क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम एक व्यापार समझौता करेंगे’।

‘भारत ने कई वर्षों तक अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाया’

दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापार समझौते के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत ने वर्षों से अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाया है और भारी-भरकम टैरिफ लगाए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने हमारी कंपनियों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाए, जबकि हमने उन पर कुछ भी नहीं लगाया’।

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

इस बीच, दोनों देशों के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इसी सिलसिले में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत दौरे पर आया था। चार दिनों तक चली वार्ता गुरुवार को समाप्त हुई। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सहयोग और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ हुई। भारत और अमेरिका ने एक ऐसे समझौते पर सहमति बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है, जिससे दोनों देशों के व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिले तथा दोनों को समान लाभ प्राप्त हो।

भारत और अमेरिका दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। ऐसे में प्रस्तावित व्यापार समझौते को दोनों देशों के कारोबारी संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि यह समझौता होता है तो व्यापार बढ़ने, निवेश को प्रोत्साहन मिलने और कई क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है।

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदलाव:शेयर बाजार में आज से बदल गए प्री-ओपनिंग सेशन के नियम, जानिए आपके ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? – Nse Updates Stock Pre-open Auction Rules: Here’s What Traders Need To Know

अंकित हत्याकांड:दोस्ती-रिश्तेदारी का नेटवर्क बना हत्या का आधार, गोगी गैंग ने अपनों को बनाया शूटर और मददगार – Ankit Baliyan Murder: Friendship And Family Network Allegedly Used By Gogi Gang To Execute Plot

द बोनस मार्केट अपडेट:अमेरिकी-ईरान तनाव से बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 188 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला – Indian Stock Market Falls Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

एमपी:खिड़की पर क्यूआर, फ्रिज में बीयर; मुरैना में महिला चला रही थी हाइटेक अवैध शराब ठेका, ऐसे खुला राज – Mp News Woman Busted Running Hi-tech Illegal Liquor Shop Via Qr Code In Morena

अमृतसर में एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन:सात उड़ानों का रूट बदला, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क – Suspicious Drones Spotted Near Amritsar Airport Routes Of Seven Flights Changed

नेपाल जलप्रलय के 12 दिन:पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन; आंसुओं के बीच नुकसान के आंकड़े – Nepal Flood 12 Days Toxic Water Skin Infections Damage Death Toll

Leave a Comment