लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Wipro:पूर्व कर्मचारी ने लगाया धर्मांतरण के लिए दबाव डालने और जबरन इस्तीफा लेने का आरोप, विप्रो ने क्या कहा? – Wipro Cooperating With Investigation Over Allegations Of Pressure On Ex Employee For Religious Conversion

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जबरन इस्तीफा लेने के आरोपों के बीच आईटी कंपनी विप्रो ने कहा कि उसने मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। कंपनी का कहना है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और मामले की जांच जारी है।

आरोपों पर विप्रो ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा कि वह जारी जांच में पूरा सहयोग कर रही है और एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आईटी कंपनी ने कहा, विप्रो में, कर्मचारियों का कल्याण, गरिमा और सम्मान सर्वोपरि है। हम किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, भेदभाव, उत्पीड़न या ऐसे कार्यों के प्रति बर्दाश्त न करने की नीति अपनाते हैं, जो किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता को खतरे में डालते हैं। 

कंपनी ने आगे कहा कि मामला की फिलहाल जांच चल रही है, इसलिए हम मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हम अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक कार्यस्थल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व महिला कर्मचारी ने क्या आरोप लगाए हैं?

कंपनी का यह बयान पूर्व महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद आया है, जो उसके हिंजवाड़ी कार्यालय में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात थी। पुलिस के पास दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसे धार्मिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया और उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उस पर इस्तीफा देने का दबाव डाला।

धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि एक महिला सहकर्मी ने यह कहते हुए बार-बार उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला कि इससे उसकी जीवनशैली और भविष्य के अवसर बेहतर होंगे। उसने यह भी आरोप लगाया कि सहकर्मी ने उसे एक मुस्लिम परिचित से संबंध बनाने और हिंदू धर्म छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें: ‘ममता बुलाएंगी तो मिलने जाऊंगा’, टीएमसी में टूट और भाजपा की रणनीति पर क्या बोले हुमायूं कबीर?

सहकर्मी पर नहीं की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई: शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि कई बार यह मुद्दा उठाने के बावजूद सहकर्मी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। उनके वकील विवेक भोसले ने आरोप लगाया कि उनका इस्तीफा दबाव में और स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए लिया गया था।

शिकायत हिंजवाड़ी पुलिस को सौंप दी गई है, जिसने कंपनी को नोटिस जारी कर कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ बहाली, मुआवजे और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार, यह मामला धार्मिक उत्पीड़न से संबंधित नहीं है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl:बुमराह की अनुपस्थिति से घेरे में आया Bcci सीओई, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; क्या तालमेल की है कमी? – India Tour Of Sri Lanka Jasprit Bumrah’s Unavailability Leaves Selectors Red-faced Coe Under Scanner

Sunny Deol:पाकिस्तान को मौसी बुलाते थे धर्मेंद्र, सनी देओल ने किया खुलासा; राजनीति पर बात करने से किया इनकार – Sunny Deol Refused To Discuss Politics During Batwara 1947 Press Conference Says Pakistan Is Our Mausi

Up:भाजपा की हार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया – Up: Akhilesh Yadav Taunts On Bjp’s Defeat, Says, ‘god Made Those Who Had The Arrogance To Make God Dance’

Parliamentary Committee:pm मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी? – Parliamentary Committee Questions Meta Over Pm Modi Video Removal Why Action Demanded Despite Apology

Karnataka:कर्नाटक में 20 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; 12 नए चेहरों को मौका; आठ पुराने दिग्गजों की वापसी – Cabinet Expansion In Karnataka Under Cm Dk Shivakumar Begins 20 Mlas Take Oath As Ministers

Karnataka:कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में क्यों बढ़ी नाराजगी, Cm शिवकुमार बोले- धैर्य रखें, सबको मौका मिलेगा – Karnataka Cabinet Expansion Sparks Congress Dissent: Dk Shivakumar Urges Disgruntled Mlas To Stay Patient

Leave a Comment