लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 1 Starring Ram Charan Janhvi Kapoor Divyendu Jagpathi Babu And Shiva Rajkumar – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तेलुगु स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म की कई रिलीज डेट आगे बढ़ीं, जिसके बाद अंतत: फिल्म आज 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानते हैं कि राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन क्या हुआ हाल?




Peddi Box Office Collection Day 1 Starring Ram Charan Janhvi Kapoor Divyendu Jagpathi Babu And Shiva Rajkumar

पेद्दी फिल्म
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


ऐसी रही ‘पेद्दी’ की ओपनिंग

‘पेद्दी’ को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आज उनका इंतजार खत्म हो गया, जब ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 29.20 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 47.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।


Peddi Box Office Collection Day 1 Starring Ram Charan Janhvi Kapoor Divyendu Jagpathi Babu And Shiva Rajkumar

पेद्दी
– फोटो : एक्स


राम चरण की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी ‘पेद्दी’?

‘पेद्दी’ से मेकर्स और राम चरण को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, ‘पेद्दी’ के राम चरण की सबसे बड़ी ओपनर बनने की उम्मीदें काफी कम लगती हैं। इसकी वजह ये है कि पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ है।

‘आरआरआर’ ने पहले दिन भारत में 133 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में ‘पेद्दी’ को राम चरण की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए 133 करोड़ रुपए से भी ऊपर की कमाई करनी होगी।

हालांकि, राम चरण की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘गेम चेंजर’ है, जिसने 51 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ऐसे में देखना ये है कि क्या ‘पेद्दी’ ‘गेम चेंजर’ को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं?


Peddi Box Office Collection Day 1 Starring Ram Charan Janhvi Kapoor Divyendu Jagpathi Babu And Shiva Rajkumar

पेद्दी
– फोटो : एक्स


जान्हवी को मिलेगी एक और बड़ी ओपनिंग?

‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। ऐसे में जान्हवी कपूर को भी फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। जान्हवी को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी तेलुगु इंडस्ट्री में ही फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के जरिए मिली है।

जूनियर एनटीआर स्टारर ‘देवरा पार्ट 1’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 77 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना ये है कि क्या ‘पेद्दी’ ‘देवरा पार्ट 1’ से आगे निकल पाएगी या नहीं?


Peddi Box Office Collection Day 1 Starring Ram Charan Janhvi Kapoor Divyendu Jagpathi Babu And Shiva Rajkumar

पेद्दी
– फोटो : एक्स


ऐसी है ‘पेद्दी’ की कहानी

बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ की कहानी एक पहाड़ी गांव के दिहाड़ी मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पेद्दी जो मन में आता है वो हर काम करता है क्योंकि उसका मानना है कि ‘दोबारा थोड़ी न पैदा होंगे..’। वो खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति और शहरी लोगों से लड़ाई लड़ रहा है।

पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपनी ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है पर एक दिन ऊंची जाति के लोग एक होकर उसे हरा देते हैं। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है ताकि गोल्ड मेडल जीतकर पहचान हासिल कर सके। फिर सम्मान पाने के लिए पेद्दी कुछ ऐसा करता है, जो किसी ने सोचा भी नहीं हाेता।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ipl प्रदर्शन का इनाम:वैभव की हो सकती है टीम में एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस को मिलेगी कमान! – Shreyas Iyer To Replace Suryakumar Yadav, Vaibhav Sooryavanshi To Be Included In Team India

India-russia:पुतिन ने की Pm मोदी की तारीफ, बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल – Russian President Putin Praises India Growth Under Pm Modi, Calls India-russia Ties Strategic Partnership

राज्यसभा चुनाव:कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा – Congress Announces Candidates For Biennial Bye-elections To Rajya Sabha

आईआईटियन बाबा की कहानी:भक्ति के पथ से चुना जुर्म का रास्ता, 21 लाख का पैकेज छोड़ राधाकुंड में बिछाया जाल – Story Of Iitian Baba He Gave Up 21 Lakh Rupees Package To Lay Trap In Radhakund

दिल्ली अग्निकांड:रियाजुद्दीन ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बेटे के साथ मिलकर बचाई 20 लोगों की जान – Delhi Hotel Fire Riyazuddin Sets An Example Of Humanity Saves 20 Lives Together With His Son

Wipro:पूर्व कर्मचारी ने लगाया धर्मांतरण के लिए दबाव डालने और जबरन इस्तीफा लेने का आरोप, विप्रो ने क्या कहा? – Wipro Cooperating With Investigation Over Allegations Of Pressure On Ex Employee For Religious Conversion

Leave a Comment