लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Unsc में नए गैर-स्थायी सदस्यों का चयन:भारत बोला- सहयोग को प्रतिबद्घ, इस साल के अंत में पांच सदस्यों की विदाई – United Nations Election Five New Non-permanent Security Council Members Chosen Setback For Germany

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, तथा जिम्बाब्वे को 2027-28 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना है। भारत ने इन देशों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में इनके साथ करीबी सहयोग होगा। बुधवार देर रात हुए इस चुनाव में 193 सदस्यीय महासभा ने पांच नए गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव किया गया। गौरतलब है कि 2026 के अंत में डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया की जगह लेंगे।

राजदूत पी हरीश ने नए सदस्य देशों से क्या कहा?

भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने एक्स हैंडल पर लिखे आधिकारिक संदेश में नए सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत इन देशों के साथ काम करने की इच्छा रखने के अलावा उत्सुक भी है। बता दें कि गोपनीय मतदान के माध्यम से चुने गए इन सदस्य देशों का कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

जर्मनी का बाहर होने बड़ा झटका क्यों?

पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के समूह में जर्मनी को बड़ा झटका लगा, जहां उसने 104 वोट प्राप्त किए, जबकि पुर्तगाल को 134 और ऑस्ट्रिया को 131 वोट मिले। परिणामों की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष और पूर्व जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने की।

UN में नुकसान को लेकर जर्मनी ने क्या कहा?

जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडेफुल ने इस परिणाम को ‘वास्तविक निराशा’ बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी ने देर से चुनाव में भाग लिया, जिससे उसे नुकसान हुआ। उन्होंने यूक्रेन के प्रति समर्थन और इस्राइल के संबंध में जर्मनी की स्पष्ट स्थिति को भी चुनावी हार का कारण बताया। अफ्रीका और एशिया-प्रशांत राज्यों के दो पदों के लिए दक्षिण पूर्व अफ्रीका में बसे देश जिम्बाब्वे को 182 और किर्गिस्तान को 142 वोट मिले। किर्गिस्तान पहली बार सुरक्षा परिषद (UNSC) में शामिल होगा। उसने फिलीपींस को 142-49 के अंतर से हराया। लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई राज्यों के समूह में त्रिनिदाद और टोबैगो को 181 वोट मिले।

ये भी पढ़ें- UN सुरक्षा परिषद से जर्मनी बाहर: पुर्तगाल-ऑस्ट्रिया ने जीती सीटें; पहली बार UNSC में पहुंचेगा किर्गिस्तान

UNSC में कितने सदस्य देश, भारत कब रहा गैर-स्थायी सदस्य?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें पांच स्थायी सदस्य—चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। अगले वर्ष नए चुने गए सदस्य पी5 देशों के साथ बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लातविया और लाइबेरिया के साथ परिषद में शामिल होंगे, जो 2027 के अंत तक अपनी अवधि पूरी करेंगे। भारत ने 2021-22 में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में परिषद की सदस्यता निभाई थी। अगली बार भारत 2028-29 में सदस्य बन सकता है। भारत अपनी उम्मीदवारी घोषित कर चुका है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी!:स्कोडा-फॉक्सवैगन और Jsw ग्रुप के बीच क्या डील हुई है? जानें पूरी डिटेल्स – Skoda-volkswagen And Jsw Join Hands: German Giant Aims To Scale Up India Operations With New Strategic Partner

अक्षय खन्ना:रहमान डकैत का नया लुक देखकर क्यों चौंके यूजर्स? किसी को आया हार्ट अटैक, कोई बोला साईं बाबा लग रहे – Akshaye Khanna Viral Video Actor Shocked Netizen With New Look Fans Remembers Rehman Dakait From Dhurandhar

एक्सप्लेनर:कौन हैं अमेरिकी मैथ्यू वान डाइक, जिन पर Uapa केस हटने से भारत में मचा सियासी घमासान, मामला क्या? – Who Is Matthew Van Dyke Us National Arrested With Ukraine Mercenaries Nia Chargesheet Row Uapa Case Explainer

दलीप ट्रॉफी फाइनल:ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर कसा शिकंजा, हासिल की विशाल बढ़त; फिर दिखा कप्तान ईशान किशन का दम – Duleep Trophy Final Day 4 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard

वीडियो:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा रूसी सेना का विमान, कल हुई थी लैडिंग, अब भी रनवे पर है खड़ा – Russian Army Aircraft Lands At Noida International Airport

मोहन सरकार ने मानी बात:इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर बड़ा फैसला, अब हर महीने मिलेगा 21,500 रुपये स्टाइपेंड – Mp Government Has Taken A Major Decision Regarding The Demands Of Intern Doctors News In Hindi

Leave a Comment