लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तिलक या श्रेयस नहीं:सैमसन कप्तान के तौर पर गंभीर की पहली पसंद! कोच के साथ यह विवाद अय्यर पर पड़ सकता है भारी – Gambhir Backs Sanju Samson For T20 Captaincy, But Selectors Lean Towards Shreyas Iyer And Tilak Varma

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने जाने से पहले ही इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल को दी जा सकती है। हालांकि, नए कप्तान को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के बीच सहमति नहीं बन रही है। गंभीर किसी और को टी20 कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि चयनकर्ता उसके लिए तैयार नहीं हैं। 




Gambhir Backs Sanju Samson for T20 Captaincy, But Selectors Lean Towards Shreyas Iyer and Tilak Varma

सूर्यकुमार यादव
– फोटो : PTI


सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं

सूर्यकुमार पिछले करीब 18 महीनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 तक इंतजार किया, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई खास सुधार नहीं दिखा। ऐसे में अब उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर किया जा सकता है। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना तय है। चयनकर्ताओं ने आईपीएल खत्म होने तक इंतजार किया, लेकिन वह सिर्फ रन नहीं बना रहे थे बल्कि पूरी तरह लय से बाहर दिख रहे थे। ऐसे में कठिन फैसला लेना जरूरी हो गया था।’ 


Gambhir Backs Sanju Samson for T20 Captaincy, But Selectors Lean Towards Shreyas Iyer and Tilak Varma

श्रेयस-तिलक-सैमसन-सूर्यकुमार
– फोटो : BCCI/ANI/PTI


अय्यर और तिलक सबसे बड़े दावेदार

सूर्यकुमार  के बाहर होने की स्थिति में आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। तिलक को हाल ही में श्रीलंका में होने वाली भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसे उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। चयन समिति का एक वर्ग मानता है कि तिलक की उम्र और लंबी अवधि की संभावनाओं को देखते हुए वह भविष्य के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।


Gambhir Backs Sanju Samson for T20 Captaincy, But Selectors Lean Towards Shreyas Iyer and Tilak Varma

श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर
– फोटो : ANI


गंभीर और अय्यर के रिश्तों पर भी नजर

हालांकि कप्तानी का फैसला केवल प्रदर्शन के आधार पर नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर के मन में श्रेयस अय्यर को लेकर कुछ संशय हैं। दोनों ने 2024 में आईपीएल में एक साथ काम किया था, जब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर और अय्यर टीम के कप्तान थे। उस दौरान अय्यर ने सार्वजनिक रूप से खुद को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। माना जाता है कि यह बयान गंभीर की नजरों से नहीं बचा और आज भी उसकी चर्चा क्रिकेट गलियारों में होती है।


Gambhir Backs Sanju Samson for T20 Captaincy, But Selectors Lean Towards Shreyas Iyer and Tilak Varma

सैमसन और गंभीर
– फोटो : BCCI


गंभीर की पहली पसंद हैं संजू सैमसन

सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और नेतृत्व क्षमता भी दिखाई थी। वह घरेलू टूर्नामेंट्स में कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा काफी समय तक राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान रहे। ऐसे में उनके नेतृत्व कौशल पर किसी को शक नहीं है। हालांकि चयनकर्ता इस मामले में पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आंदोलित है आईआईटी बॉम्बे:डीन हटे, माफी मांगी , निदेशक के इस्तीफे पर अड़े छात्र – Iit Bombay Student Suicide Controversy Dean Removed Students Demand Director Resignation

सुर्खियां:दिल्ली में नाबालिग से दरिंदगी; दूसरे को सिम दी तो 50 लाख जुर्माना; अमेरिका में एयर ट्रैफिक ठप – Top News 22 September 2026 Delhi Kalkaji Us Air Traffic Fail Trump Media Ban

राशिफल 22 सितंबर:मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 22 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:विदारित और जयशंकर प्रसाद की कविता- झरना – Aaj Ka Shabd Vidarit Jaishankar Prasad Ki Kavita Jharna

भारत के स्टील पाइप पर अमेरिका का फैसला टला:शुल्क लगेगा या राहत मिलेगी? अब 14 दिसंबर को होगा खुलासा – Us Delays India Stainless Steel Pipe Duty Ruling

दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म से हड़कंप:कालकाजी मंदिर के पास जंगल में वारदात, दर्शन करने आई थी नाबालिग – Three People Harassed A Teenage Girl In Forest Near Delhi Kalkaji Temple

Leave a Comment