लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Shadwal Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Hum Aise Azad – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शाद्वल, जिसका अर्थ है- हरी हरी घास से ढँका हुआ, हरा भरा। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद
                                                                 
                            

हम ऐसे आज़ाद, हमारा
झंडा है बादल!
चांदी, सोने, हीरे, मोती
से सजतीं गुड़ियाँ,
इनसे आतंकित करने की
बीत गई घड़ियाँ,
इनसे सज-धज बैठा करते
जो, हैं कठपुतले।
हमने तोड़ अभी फैंकी हैं
बेड़ी-हथकड़ियाँ;
परम्परा पुरखों की हमने
जाग्रत की फिर से,
उठा शीश पर हमने रक्खा
हिम किरीट उज्जवल!
हम ऐसे आज़ाद, हमारा
झंडा है बादल!

चांदी, सोने, हीरे, मोती
से सज सिंहासन,
जो बैठा करते थे उनका
खत्म हुआ शासन,
उनका वह सामान अजायब-
घर की अब शोभा,
उनका वह इतिहास महज
इतिहासों का वर्णन;
नहीं जिसे छू कभी सकेंगे
शाह लुटेरे भी,
तख़्त हमारा भारत माँ की
गोदी का शाद्वल!
हम ऐसे आज़ाद, हमारा
झंडा है बादल!

चांदी, सोने, हीरे, मोती
से सजवा छाते
जो अपने सिर पर तनवाते
थे, अब शरमाते,
फूल-कली बरसाने वाली
दूर गई दुनिया,
वज्रों के वाहन अम्बर में,
निर्भय घहराते,
इन्द्रायुध भी एक बार जो
हिम्मत से औड़े,
छ्त्र हमारा निर्मित करते
साठ कोटि करतल।
हम ऐसे आज़ाद, हमारा
झंडा है बादल!

चांदी, सोने, हीरे, मोती
का हाथों में दंड,
चिन्ह कभी का अधिकारों का
अब केवल पाखंड,
समझ गई अब सारी जगती
क्या सिंगार, क्या सत्य,
कर्मठ हाथों के अन्दर ही
बसता तेज प्रचंड;
जिधर उठेगा महा सृष्टि
होगी या महा प्रलय,
विकल हमारे राज दंड में
साठ कोटि भुजबल!
हम ऐसे आज़ाद, हमारा
झंडा है बादल!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

5 hours ago

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Toxic Second Single Madhosh Released Yash Tara Sutaria Sizzling Chemistry With Kiara Advani And Nayanthara – Entertainment News: Amar Ujala

शहीद दिवस मंच से ममता की हुंकार:india गठबंधन से नाराजगी दूरकर एकजुट होने की अपील, Cjp प्रदर्शन पर बड़ा एलान – Mamata Rallying Martyrs Day Appeal Resolve Grievances India Bloc Major Announcement Regarding Cjp Protest

Sikkim Tunnel Collapse Live:सिक्किम में अबतक 10 की मौत; Pm-शाह ने Cm तमांग से की बात, कहा- हरसंभव मदद करेंगे – Sikkim Tunnel Collapse Live Updates: Death Toll Rescue Operation Continues At Teesta Stage-6 Project

Tear Gas Effects:आंसू गैस के गोले सेहत के लिए कितने खतरनाक? क्या होता है इसका असर – Cjp Delhi Protest And Tear Gas Know How Tear Gas Works And Its Effects On Health

Cjp Protest:दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को फडणवीस का समर्थन, रावत बोले- 20 जुलाई को ‘कायर दिवस’ की तरह मनाएं लोग – Cjp Protest Fadnavis Backs Delhi Police’s Action; Rawat Says People Should Observe July 20 As Coward’s Day

Cjp Protest:छात्रों के सपोर्ट में आए दिलजीत दोसांझ; हुमा कुरैशी से भूमि तक इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया – Bhumi Pednekkar Anurag Kashyap Celebs On Cjp Protest Huma Qureshi Says Visuals Will Stay With Me For Long Time

Leave a Comment