लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘वो ट्रॉमा आज भी पीछा नहीं छोड़ता…’ सुशांत सिंह राजपूत केस के सालों बाद छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूर 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे. इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे आगे आया था. सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती को 27 दिन जेल में भी रहना पड़ा. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई. इस पूरे मामले ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर गहरा असर डाला. अब सुशांत केस के सालों बाद रिया का दर्द छलका है. 

27 दिन जेल में रहीं रिया चक्रवर्ती
Variety India को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत केस के दौरान अपने मुश्किल एक्सपीरियंस को याद करते हुए कहा है कि उस दौर का ट्रॉमा आज भी उनके साथ बना हुआ है. रिया चक्रवर्ती ने बताया कि जेल में बिताए गए 27 दिन उनकी जिंदगी के सबसे कठिन समय में से एक थे.

उन्होंने कहा, ‘जेल में होने का सबसे मुश्किल हिस्सा जेल में होना ही है. आप समाज का हिस्सा नहीं हैं. आप सिर्फ़ एक नंबर हैं. आप कोई इंसान नहीं हैं. आपको समाज में रहने के लायक नहीं माना जाता. आप इतने बुरे या इतने दयनीय माने जाते हैं कि आपको समाज के लिए हानिकारक समझा जाता है. इसीलिए आपको सबसे अलग कर दिया जाता है. यह सचमुच आपके अहंकार को पूरी तरह से तोड़ देता है. आपकी आत्म-सम्मान को भी. आप बहुत सी चीज़ों पर सवाल उठाने लगते हैं.’

ये भी पढ़ें:- सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस, रिया चक्रवर्ती को 6 साल बाद कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अनफ्रीज होंगे अकाउंट्स

रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा लिखना
रिया ने बताया कि वो हमेशा अपने साथ एक डायरी रखती थीं, जिसमें वह अपने विचार लिखती थीं, लेकिन 2020 के बाद से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आ गया और उन्होंने लिखना लगभग बंद कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं 2020 के बाद से ज़्यादा कुछ लिख नहीं पाई हूं. मुझे लगता है मुझे लिखने से डर लगता है, पता नहीं लिखते वक्त क्या बाहर आ जाएगा. ट्रॉमा आपका पीछा नहीं छोड़ता, आप बस उसके साथ जीना सीख जाते हैं. अगर मैं उस ट्रॉमा को फिर से छूती हूं तो सिर्फ किसी और की मदद के लिए. मुझे नहीं पता कि मैं अभी समाज के नजरिए पर भरोसा कर सकती हूं या नहीं.’

बेगुनाह लोगों की मदद करना चाहती हूं रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती ने ये भी बताया कि जेल में उन्होंने कई ऐसी महिलाएं देखीं, जिन्हें बेगुनाह होने के बावजूद कानूनी मदद तक नहीं मिल पा रही थी, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच सालों में मैंने सबसे पहले अपना ऑक्सीजन मास्क लगाने की कोशिश की है. जब तक मैंने खुद की मदद नहीं की, तब तक मैं किसी और की मदद करने की स्थिति में नहीं थी. लेकिन अब उम्मीद है कि मैं एक ऐसी जगह पहुंच पाऊं, जहां मैं अंडरट्रायल जेलों में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकूं और उन लोगों की मदद कर सकूं जो कानूनी मदद का खर्च नहीं उठा सकते.’

सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
बता दें कि रिया ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है. उन्होंने लिखा, ‘पिछले कुछ समय से मैं खुद को मिस कर रही हूं. लगातार शोर, स्क्रॉल करना, हर चीज के साथ तालमेल बिठाना. ये सब काफी ज्यादा भारी लगने लगा है. मैं किसी भी ऐसी जगह होना मिस करती हूं जहां बिना कैप्चर किए मौजूद रहती थी. बस उस पल में मौजूद रहती थी. तो इसीलिए मैं अब थोड़ा ब्रेक ले रही हूं. ताकि थोड़ा धीरे हो सकूं, गहरी सांस ले सकूं और रियल चीजों से री-कनेक्ट कर सकूं. मैं मोमेंट में जीना चुन रही हूं पोस्ट करने की बजाय. जल्द मिलेंगे. रिया.’ 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को पिछली बार रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडिज़: डबल क्रॉस’ में देखा गया था.

ये भी पढ़ें:- रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment