लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Global Market Shock: ताइवान के बाद अब साउथ कोरिया ने भारत को पछाड़ा, बना दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Global Market Shock: भारत के शेयर बाजार के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है. पहले ताइवान और अब दक्षिण कोरिया ने भी भारत को पीछे छोड़ दिया है. AI और चिप कंपनियों में जबरदस्त तेजी के दम पर दक्षिण कोरिया अब दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है. वहीं भारत की रैंकिग गिर गई है और ये खिसक कर सातवें स्थान पर आ गया है. ये बदलाव दिखाता है कि दुनिया में AI सेक्टर किस तेजी से आर्थिक ताकत का नया केंद्र बनता जा रहा है. 

कैसे भारत से आगे निकल गया दक्षिण कोरिया?

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर करीब 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है. दूसरी ओर भारत का बाजार मूल्य घटकर लगभग 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गया. इसी वजह से दक्षिण कोरिया ने भारत को पीछे छोड़कर छठा स्थान हासिल कर लिया. 

आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव

AI ने बदली दक्षिण कोरिया की किस्मत

दक्षिण कोरिया की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण AI बूम है. दुनिया भर में AI सर्वर, डेटा सेंटर और एडवांस चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है. इसका सीधा फायदा वहां की चिप कंपनियों को मिला है. खास तौर पर Samsung Electronics और SK Hynix ने बाजार में जबरदस्त उछाल दर्ज किया. दोनों कंपनियां AI मेमोरी चिप्स की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हैं और अब इनका बाजार मूल्य 1 ट्रिलियन डॉलर के क्लब में पहुंच चुका है.

KOSPI में 100% से ज्यादा की तेजी

दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक KOSPI इस साल 100% से ज्यादा उछल चुका है. मई महीने में ही इसमें करीब 28% की तेजी दर्ज की गई. AI चिप्स की मांग बढ़ने से निवेशकों ने टेक कंपनियों में जमकर निवेश किया, जिससे पूरा बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया. 

भारत क्यों पिछड़ गया?

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की कहानी कमजोर नहीं हुई है, लेकिन कुछ चुनौतियों ने बाजार को पीछे धकेला है. बीते महीनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से रिकॉर्ड रकम निकाली है. इससे बाजार पर दबाव बना रहा. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी विदेशी निवेशकों का भरोसा प्रभावित किया है. ध्यान से समझें तो दक्षिण कोरिया और ताइवान के मुकाबले भारत में ऐसी बड़ी कंपनियां कम हैं जो सीधे AI इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस सेमीकंडक्टर बिजनेस से जुड़ी हों. यही वजह है कि वैश्विक AI निवेश का उतना फायदा भारतीय बाजार को नहीं मिल पाया. 

आपके शहर में आज 14 और 19 किलो के गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें 2 जून 2026 का ताजा रेट

निर्यात में भी दिखा AI का असर

मई 2026 में दक्षिण कोरिया का निर्यात 53% से ज्यादा बढ़ा और सेमीकंडक्टर निर्यात में करीब 169% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई. AI चिप्स की बढ़ती वैश्विक मांग ने देश की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार दोनों को नई ताकत दी है. 

क्या भारत की ग्रोथ स्टोरी खत्म हो गई?

बिल्कुल नहीं. बाजार मूल्य के मामले में भले ही दक्षिण कोरिया आगे निकल गया हो, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी दक्षिण कोरिया से दोगुने से ज्यादा आकार की है. IMF के अनुसार भारत की जीडीपी लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था करीब 1.93 ट्रिलियन डॉलर की है. विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी अभी भी मजबूत बनी हुई है. आने वाले साल में AI, सेमीकंडक्टर और हाई-टेक सेक्टर वैश्विक बाजारों की दिशा तय करेंगे. जिन देशों और कंपनियों की AI और चिप निर्माण में मजबूत मौजूदगी होगी, उन्हें निवेशकों का सबसे ज्यादा समर्थन मिलेगा. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment