लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:अगले दो-तीन दिन में केरल पहुंचेगा मानसून, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर में सताएगी गर्मी – Today Weather Monsoon Heavy Rain Alert In Tamil Nadu Heatwave Like Condition In North

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं और अगले दो से तीन दिनों में इसके केरल पहुंचने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर भारत में बारिश से मिली राहत अब खत्म होने वाली है और अगला हफ्ता भीषण गर्मी सताएगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं, लेकिन तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जाएगी। 

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, तिरुपुर, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेल्ली, कन्याकुमारी, इरोड, नमक्कल, सलेम, धर्मापुरी, कृष्णागिरी, तिरुपुत्तुर, वेल्लोर, थिरुवन्नामलाई , रानीपेट और मदुरै जिलों में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। यह स्थिति 7 जून तक बनी रह सकती है। इसके विपरीत, उत्तर तटीय तमिलनाडु, जिसमें राजधानी चेन्नई भी शामिल है, भीषण गर्मी और अत्यधिक नमी के कारण असहज मौसम झेल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि उच्च तापमान और आर्द्रता के संयोजन से क्षेत्र में लू जैसी परिस्थितियां बन रही हैं।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिनमें राजधानी चेन्नई भी शामिल है। उत्तर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई गई है।

उत्तर में अब चढ़ेगा पारा

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला चला। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिमी, फतेहपुर में 7.3 मिमी, अमेठी में 6.6 मिमी, आजमगढ़ में 3.8 मिमी, हरदोई में 1.6 मिमी और झांसी में 1.2 मिमी बारिश हुई। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फर्रुखाबाद प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार से पारा चढ़ना शुरू होगा। दो से तीन दिन के अंदर यह छह डिग्री तक चढ़ सकता है। इसके पहले सरकार ने भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की थी। 

ये भी पढ़ें- UP: प्रदेश में आज से खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सोमवार को कई जिलों में हुई आंधी-बारिश; अब चढ़ेगा पारा

अन्य राज्यों में क्या रहेगा हाल

मध्य भारत, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हवा की गति तेज रहेगी और आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर बिजली चमक सकती है। राजस्थान और गुजरात में कुछ जगह आंधी-बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार हैं। पूर्वोतर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में 6 और 7 जून को बारिश के आसार हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव – Today Prediction Horoscope Of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:खड्ग और विमल राजस्थानी की कविता- धरती को स्वर्ग बना मानव ! – Aaj Ka Shabd Khadg Vimal Rajsthani Ki Kavita Dharti Ko Swarg Bana Manav

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन:शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, कहा- लोगों का प्रेम देता है सेवा की नई ऊर्जा – Pm Modi Thanks People For Birthday Wishes, Says Their Affection Gives Him New Energy

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ₹1.12 करोड़ ठगे:आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, क्या है मामला? – Mumbai Digital Arrest Fraud Rs 1-12 Crore Six Arrested

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज:20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल मतगणना – Delhi University Students’ Union Elections Today.

दुश्मनी अपनी जगह, कूटनीति अपनी जगह:युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को दिया वीजा, आखिर क्यों? – Us Grants Visas Iranian Leaders Unga Despite War

Leave a Comment