
RCB Trophy: 31 मई 2026 को हुए IPL 2026 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की है. ये लगातार दूसरी बार है जब टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है. इस धुरंधर जीत है बाद टीम की खुशी का भी ठिकाना नहीं था, जो ग्राउंड पर साफतौर पर देखने को भी मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम ना केवल ग्राउंड पर जीती है बल्कि कमाई के मामले में भी इस टीम ने बम्पर जीत हासिल की है.
कमाई के मामले में भी अव्वल है RCB
दरअसल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सीजन में टीम ने करीब 765 करोड़ रुपये की कमाई की है और 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (मुनाफा) कमाया है. यही मजबूत कमाई हाल ही में टीम की 16,660 करोड़ रुपये (करीब 1.78 अरब डॉलर) की वैल्यूएशन की बड़ी वजह मानी जा रही है.
कहां से हुई RCB की इतनी कमाई?
टीम के पास सबसे बड़ा हिस्सा IPL की सेंट्रल रेवेन्यू पूल से आता है. इसके अलावा मीडिया राइट्स से करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई होती है. तो वहीं केंद्रीय स्पॉन्सरशिप से करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई टीम के पास जाती है. इसका मतलब है कि सिर्फ इन दोनों जरियों से RCB को लगभग 510 करोड़ रुपये मिल जाते हैं.
इसके अलावा टीम की अपनी स्पॉन्सरशिप डील्स से लगभग 165 करोड़ रुपये की कमाई होती है. बेंगलुरु के घरेलू मैचों की टिकट बिक्री से करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई होती है. मर्चेंडाइज और लाइसेंसिंग से लगभग 25 करोड़ रुपये का प्रॉफिट टीम के हिस्से में आता है. टूर्नामेंट की प्राइज मनी से करीब 20 करोड़ रुपये आते हैं. इन सबको मिलाकर कुल आय करीब 765 करोड़ रुपये होती है.
टीम का खर्च कितना है?
RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खर्च उम्मीद के हिसाब से काफी कंट्रोल में रहते हैं. जैसे:
- खिलाड़ियों की सैलरी करीब 124.8 करोड़ रुपये जाती है.
- मैच की फीस करीब 12.6 करोड़ रुपये जाती है.
- BCCI को राजस्व में 151.6 करोड़ रुपये हिस्से के रूप में मिलता है.
- कोचिंग स्टाफ, ट्रेवल, मार्केटिंग और स्टेडियम का खर्च भी करीब 60 से 65 करोड़ रुपये पहुंचता है.
- कुल मिलाकर टीम का खर्च करीब 352 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें: Unclaimed Assets: बैंकों, बीमा कंपनी और म्यूचुअल फंड में लावारिस पड़े हैं पैसे? जानें एक क्लिक में कैसे पाएं ये रकम
टीम का मुनाफा कितना?
टीम की कमाई करीब 765 करोड़ रुपये होती है और करीब 352 करोड़ रुपये का खर्चा टीम के ऊपर होता है. ऐसे में मैच के बाद RCB का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) लगभग 405 करोड़ रुपये होता है. इसका मतलब है कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 50% से ज्यादा है. ये दुनिया की कई बड़ी स्पोर्ट्स टीमों और ज्यादातर IPL फ्रेंचाइजी के मुकाबले काफी ज्यादा है.

