लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Cylinder Price Hike: पिछले 3 महीने में  79% बढ़ चुकी है कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, कब-कब कितनी बढ़ोतरी हुई?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LPG Commercial Cylinder Price Hike: जब से ईरान और अमेरिका के बीच जंग शुरू हुई है, तभी से देश को महंगाई के मोर्चे पर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले तीन महीनों से जारी ईरान-अमेरिका जंग के बीच तीन बार कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. महंगाई का आलम यह है कि पिछले तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 79 फीसदी बढ़ चुकी है. जानें किस-किस महीने कितने-कितने बढ़े दाम.

कैसे महंगा होता गया एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर?

मार्च से अबतक यानी जून तक, एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें चार बार बढ़ाई गई हैं. जानें किस महीने कीमतों में कितने रुपए का इजाफा किया गया.

  • मार्च 2026- 114.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई.  
  • अप्रैल 2026- पश्चिम एशिया संकट की वजह से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% उछाल आने के बाद 195.50 रुपए और बढ़ाए गए, जिससे दिल्ली में कीमत 2078.50 रुपए पहुंच गई.
  • मई 2026- एक ही बार में 993 रुपए की बढ़ोतरी हुई और दिल्ली में कीमत 3071.50 रुपए हो गई.
  • जून 2026- आज 42 रुपए बढ़ा दिए गए. यह जोड़कर कीमत 3113.50 रुपए हो गई है.

एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा?

बता दें कि पिछले तीन महीनों में दिल्ली-एनसीआर में इस सिलेंडर की कीमत करीब 1373 रुपए यानी लगभग 79 फीसदी बढ़ चुकी है. इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ता है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबे और दूसरे छोटे कारोबारियों के ऊपर दबाव बढ़ गया है. 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम क्या हैं?

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को अभी राहत है, क्योंकि 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपए का है. आखिरी बार इसकी कीमत 7 मार्च 2026 को 60 रुपए बढ़ाई गई थी.

महंगाई का डबल अटैक: पेट्रोल-डीजल और गैस के बाद अब दालों की कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment