लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Watch: ‘कितना दूध पीते हो?’, रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है. RCB ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से मात दी. खिताबी मुकाबले को देखने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में थे, सबसे ज्यादा अवार्ड्स उन्होंने ही जीते. प्रेजेंटेशन में रवि शास्त्री ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि अब आप रोजाना कितना दूध पीते हो? इस पर उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया, जो वायरल हो रहा है.

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीतने पर वैभव सूर्यवंशी को सिएरा कार मिली. इसके आलावा उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड जीता. अवार्ड लेने आए वैभव ने बताया कि ये सीजन उनके लिए सीखने वाला भी रहा. उन्होंने बताया कि उन्होंने सीखा कि मैच की स्थिति को देखकर खेलना होता है, हर समय एक जैसे नहीं खेल सकते. 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर पहली ही गेंद उनकी रेंज में आती है, उन्हें लगता है कि वह मार सकते हैं तो वह हिट करने की पूरी कोशिश करते हैं. यही उनका स्टाइल है, जिसमें वह अभी तक सफल भी रहे हैं. बातचीत में रवि शास्त्री ने उनसे कहा, “आप गेंदबाजों की तो ऐसी पिटाई करते हो, आउट ऑफ फैशन. आप रोजाना कितना दूध पीते हो?”

वैभव सूर्यवंशी का जवाब वायरल

ये सवाल सुनकर वैभव सूर्यवंशी की हंसी छूट गई, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, “मैं अब दूध नहीं पीता.” शास्त्री ने फिर कहा आप अब बड़ी अलमारी रख लो, इतने अवार्ड्स रखने के लिए.

यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक लगाया और 2 बार शतक से चूक गए. उन्होंने प्लेऑफ के दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की, एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर-2 में 96 रन बनाए. इस सीजन उन्होंने कुल 72 छक्के लगाकर इतिहास रचा, अब वह एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- ‘हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन…’

Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- ‘मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना…’

IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, जानिए ताजा अपडेट

Virat Kohli Statement: ‘शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन…’ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली का ये बयान वायरल

RCB Vs GT FINAL: ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि…’, जीत के बाद RCB कप्तान रजत पाटीदार का भावुक बयान

8 साल का देखें रिकॉर्ड तो RCB का दोबारा चैंपियन बनना तय, आज अहमदाबाद में गुजरात से फाइनल भिड़ंत

Leave a Comment