आईपीएल 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सीजन का फाइनल 31 मई (रविवार) को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार के फाइनल में दोनों ही ऐसी टीमें शामिल हैं, जो पहले खिताब जीत चुकी हैं.
2008 से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 2025 तक 8 टीमों ने ट्रॉफी अपने नाम की है. सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम पर दर्ज है. दोनों टीमें ने 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. तो आइए जानते हैं कि अब तक किस साल कौन सी टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है.
2008 से 2025 तक IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीमें
- 2008- राजस्थान रॉयल्स
- 2009- डेक्कन चार्जर्स
- 2010- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2011- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2012- कोलकाता नाइट राइडर्स
- 2013- मुंबई इंडियंस
- 2014- कोलकाता नाइट राइडर्स
- 2015- मुंबई इंडियंस
- 2016- सनराइजर्स हैदराबाद
- 2017- मुंबई इंडियंस
- 2018- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2019- मुंबई इंडियंस
- 2020- मुंबई इंडियंस
- 2021- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2022 – गुजरात टाइटंस
- 2023- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स
- 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 2026- तय होना बाकी है
सबसे सफल आईपीएल टीमें
- चेन्नई सुपर किंग्स- 5 ट्रॉफी (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
- मुंबई इंडियंस- 5 ट्रॉफी (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
- कोलकाता नाइट राइडर्स-3 ट्रॉफी (2012, 2014, 2024)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 1 ट्रॉफी (2025)
- सनराइदर्स हैदराबाद- 1 ट्रॉफी (2016)
- राजस्थान रॉयल्स-1 ट्रॉफी (2008)
- डेक्कन चार्जर्स- 1 ट्रॉफी (2009)
- गुजरात टाइटंस- 1 ट्रॉफी (2022)
लगातार ट्रॉफी जीतकर RCB के पास इतिहास रचने का मौका
अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने लगातार 2 ट्रॉफी जीतने का कमाल किया है. बेंगलुरु के पास भी 2026 का खिताब जीतकर इस खास लिस्ट में शामिल होने का मौका है. चेन्नई ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में खिताब जीता था. वहीं मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया था.
सीजन में बेंगलरु का शानदार प्रदर्शन
बेंगलुरु की तरफ से सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. फ्रेंचाइजी ने 14 लीग मैचों में से 9 में जीत दर्ज की, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रदर्शन के साथ टीम ने प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर समाप्त किया. इसके बाद क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
यह भी पढ़ें: इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री


