लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेशनल ओलंपियाड्स:टॉप-3 चैंपियंस को मिलेगा यूरो स्पेस सेंटर जाने का मौका, लकी ड्रॉ से होगी विजेताओं की घोषणा – National Olympiads: Top 3 Champions Will Get A Chance To Visit Eurospace Centre, Winners By Lucky Draw

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2026–27 इस वर्ष चैंपियन अवार्ड लेकर आया है, जिसके अंतर्गत नेशनल ओलंपियाड्स के टॉप-3 चैंपियंस को अपने एक अभिभावक के साथ यूरो स्पेस सेंटर की शैक्षणिक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यह पहल केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर प्रदान करने का प्रयास है। चैंपियंस अवार्ड नेशनल ओलंपियाड्स का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी समग्र शैक्षणिक क्षमता का परिचय देते हैं।

इस पुरस्कार का उद्देश्य केवल अंक आधारित सफलता को सम्मानित करना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करना है जो कुछ नया सीखने, तार्किक सोच और नई तकनीकों को अपनाने की क्षमता रखते हैं। चैंपियंस अवार्ड के लिए कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थी पात्र होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित 5 विषयों में भाग लेना होगा, जिनमें टेक एंड एआई ओलंपियाड में भागीदारी अनिवार्य होगी। साथ ही विद्यार्थियों को सभी चयनित विषयों में लेवल-2 के लिए क्वालिफाई करना आवश्यक होगा।

निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 2 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात चयनित विद्यार्थियों के बीच लकी ड्रा आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से 3 चैंपियन अवार्ड विजेताओं का चयन होगा।

ओलंपियाड के अन्य प्रमुख आकर्षण


  • हिंदी विषय को भी शामिल किया गया है

  • टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा

  • अन्य विषय क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन परीक्षा के रूप में होंगे

  • नेशनल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट एवं स्कूल लेवल पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

  • प्रत्येक प्रतिभागी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा

इसलिए है महत्वपूर्ण

आज प्रतिस्पर्धा केवल स्कूल परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी को परखना, लाखों विद्यार्थियों के बीच अपनी स्थिति समझना और लगातार स्वयं को बेहतर बनाना समय की आवश्यकता है। ओलंपियाड्स विद्यार्थियों को कठिन प्रश्नों का सामना करने, सीमित समय में सही निर्णय लेने, परीक्षा अनुशासन विकसित करने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। यही अनुभव आगे चलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी सफलता की मजबूत नींव बनता है।

पंजीकरण प्रारंभ

यदि आप भी अपने बच्चे को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा, एआई आधारित परफार्मेंस एनालिसिस और चैंपियंस अवार्ड के माध्यम से यूरोपियन स्पेस सेंटर की शैक्षणिक यात्रा का अवसर दिलाना चाहते हैं, तो आज ही पंजीकरण करें।



क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत रजिस्टर करें।


विस्तृत जानकारी के लिए विजिट करें – www.amarujalaolympiad.com / Toll-Free Helpline: 1800-121-1166 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला:नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप – Donald Trump Fumes Over Kennedy Center Court Ruling And Legal Setbacks

प. एशिया संकट:होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी बरकरार, ईरान से सीजफायर पर भी सस्पेंस; वैश्विक बाजार में बढ़ा तनाव – Us Blockade In Strait Of Hormuz Remains Active As Iran Ceasefire Talks Stall

Hormuz Crisis:होर्मुज पर स्थायी टोल का कतर ने किया विरोध, कहा-बढ़ेगी महंगाई; अस्थायी शुल्क पर बातचीत को तैयार – Qatar Opposes Permanent Hormuz Shipping Tolls But Says Temporary Fees Are ‘negotiable’

Amar Ujala Sting:सीबीएसई 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर गोरखधंधा, नंबर बढ़वाने वाले दलाल सक्रिय – Amar Ujala Sting: Scam In The Name Of Re-evaluation Of Cbse 12th Answer Sheet

Us-iran Tensions:होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने हेलफायर मिसाइल से ईरान जा रहे मालवाहक जहाज को रोका – Us-iran Tensions: Us Military ‘disables’ Commercial Ship Heading To Iran With Hellfire Missile

Rcb Vs Gt Playing 11:फाइनल में आरसीबी के लिए उपलब्ध होंगे सॉल्ट? अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है गुजरात – Rcb Vs Gt Final Dream11 Prediction Ipl 2026 Bengaluru Vs Gujarat Playing Xi Captain Vice-captain Players List

Leave a Comment