
सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं लेकिन इस हफ्ते पुरानी ही फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिला है. इसमें ‘धुरंधर 2’ समेत ‘करुप्पू’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में भी शानदार कमाई कर रही हैं. इस हफ्ते कोई बड़ी नई रिलीज फिल्म नहीं आई लेकिन जलवा पुरानी फिल्मों का जरूर देखने के लिए मिला है. ‘धुरंधर 2’ 73वें दिन भी धांसू कमाई कर रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.
‘धुरंधर 2’ का 73वें दिन का कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 73वें दिन भी शानदार कमाई कर रही है. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 1800 करोड़ से ज्यादा हो गया है और अब तो ये ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है, जिसके बावजूद फिल्म की कमाई जारी है. फिर भले ही ये करोड़ों में ना हो लेकिन लाखों में जरूर है.

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने 73वें दिन यानी कि 11वें शनिवार को 13 लाख का बिजनेस कर लिया है जो कि पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है.
– इसके पहले फिल्म ने 11वें शुक्रवार को 20 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म ने टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,148.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में ‘पेड्डी’, ‘जन नायकन’ बनेंगे CM विजय
‘दृश्यम 3’ की 10वें दिन की कमाई
इसके साथ ही मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने फर्स्ट वीक में 81.95 करोड़ के साथ ही बेहतरीन कमाई की है. इसके बाद फिल्म ने 9वें दिन 4.30 करोड़ कमाए.
– अब फिल्म 10वें दिन भी तेजी से कमाई कर रही है. इसने दूसरे शनिवार को 5.05 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
– इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 91.30 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: 4 मिनट 48 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे शूट करने 3 दिन तक सेट पर नहीं आए थे गोविंदा, फिर 1 दिन में किया था कंप्लीट!
‘करुप्पू’ का 16वें दिन भी दबदबा बरकरार
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पू’ ने भी 16 दिन पूरे कर लिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 113.85 करोड़ तो दूसरे हफ्ते 54.30 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने तीसरे वीक की भी शानदार शुरुआत की.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘करुप्पू’ ने 15वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की.
– जबकि फिल्म की कमाई में 16वें दिन उछाल दर्ज की गई. फिल्म 5.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
– इसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 176.55 करोड़ हो चुका है.
(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)
