खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

Baba Vanga Predictions for 2026: इस साल दुनियाभर में चरम मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि देखी जा रही है। अत्यधिक तापमान, जंगलों की आग, भीषण बाढ़, प्रशांत महासागर में भूकंप, अल नीनो का बनना और आर्थिक स्थिति बिगड़ना शामिल है। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में साफ कहा था कि साल 2026 में लोगों को कई भयानक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
बाबा वेंगा ने दावा किया था कि साल 2026 प्राकृतिक तबाही का साल होगा। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, अत्यधिक वर्षा और सूखा हो सकता है। इसके कारण पर्यावरण को बहुत ही अधिक नुकसान होगा। दुनिया में बढ़ती चरम मौसमी घटनाओं को देखकर लोगों का कहना है क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो रही है?

2 of 5
क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
– फोटो : Freepik
बिना मौसम बारिश से नुकसान
दुनिया के कई देशों को बिना मौसम भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। भारत में हाल के दिनों में आंधी-तूफान से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। देश के कई राज्यों में बिना मौसम के बारिश और तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चीन में हाल ही में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

3 of 5
क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
– फोटो : Freepik
दुनिया पर अलनीनो का खतरा
भारत समेत पूरी दुनिया को साल 2026 में मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है, जिसकी वजह सुपर अल नीनो है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते कहा कि साल 2026 में 1877-78 वाली स्थिति सकती है। उस समय दुनिया ने सबसे शक्तिशाली अल नीनो की तबाही देखी थी। अब इस साल भी दुनिया पर अलनीनो का खतरा मंडरा रहा है। अलनीनो मानसून को प्रभावित करता है, जिसके कारण दुनिया में कहीं सूखा पड़ता है, तो कहीं भयानक बारिश होती है और बाढ़ आती है।

4 of 5
क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
– फोटो : Freepik
दुनिया कर रही भीषण गर्मी का सामना
भारत, यूरोप समेत दुनिया के कई देश इन दिनों में भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। अभी से अल नीनो का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में इस बार सात दिन की देरी से मानसून पहुंचेगा। यूरोप में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन समेत यूरोप के बड़े हिस्से इस समय खतरनाक गर्मी का सामना कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह सिर्फ एक मौसम बदलाव नहीं, बल्कि मानव-जनित जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। ब्रिटेन में गर्मी ने करीब 100 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Kedarnath Dham: क्यों महिला ने कहा मत आना केदारनाथ धाम? अनुभव बताते हुए रोने लगी बाबा भोले की भक्त

5 of 5
क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
– फोटो : Freepik
क्या है बाबा वेंगा की भविष्याणी?
बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें 2026 में प्राकृतिक आपदा भी शामिल है। बाबा वेंगा ने कहा था दुनिया को गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें पर्यावरण संकट, जलवायु परिवर्तन, भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, सूखा और भूकंप जैसे घटनाक्रमों के बारे में कहा था। बिना मौसम बारिश, भीषण गर्मी और अल नीने के खतरे को देखते हुए लोगों को डर सता रहा है कि क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होने जा रही है।
