लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Afghanistan:पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 लोगों की मौत – Truck Carrying Refugees Returning From Pakistan To Afghanistan Overturns, Killing 18

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकिस्तान से आ रहे अफगान शरणार्थियों को लेकर जा रहा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 अन्य घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। 

यह भी पढ़ें- China: चीन के परमाणु हथियार अब US की पहुंच से दूर, सैटेलाइट से खुलासा; रेगिस्तान में तैयार किया तबाही का सामान

कहां हुआ यह हादसा? 

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजई ने बताया कि यह दुर्घटना अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर लगमान प्रांत में हुई।  उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए नांगरहार के अस्पतालों में ले जाया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं, पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें-  US: पैरों में सूजन और हाथों पर निशान, ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट पर बोले डॉक्टर- राष्ट्रपति पूरी तरह से फिट

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां सड़कों का रखरखाव खराब है। वहीं, चालक नियमित रूप से यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। ये यात्री उन हजारों अफगानियों में शामिल थे, जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे हैं। पाकिस्तान ने 2023 में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू की थी और तब से कई लोगों को निर्वासित कर दिया है या उन्हें देश छोड़ने के लिए दबाव डाला है।

इसी दौरान ईरान ने अफगान प्रवासियों के निष्कासन को भी तेज कर दिया। तब से, लाखों अफगान दोनों देशों से अपने घर लौट चुके हैं, जिनमें से कई पाकिस्तान में पैदा हुए थे और दशकों तक वहीं रहकर काम कर चुके थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जन्मदिन पर पत्नी की हत्या:अब कभी सामने नहीं आएगा ये राज, 36 घंटे बाद पार्क में मिला कातिल पुलिस वाले का शव – Delhi Police Constable Who Killed His Wife On Her Birthday Commits Suicide

Up:सप्त मंडपम के लिए हो सकती दलित पुजारियों की नियुक्ति, 22 जुलाई को नए पुजारियों की भर्ती पर फैसला संभव – Up: Dalit Priests May Be Appointed For Sapt Mandapam; Decision On Recruitment Of New Priests Likely On July 22

न आदेश का पालन, न कोई सुधार; दूसरे सीजन में भी फूहड़ता परोस रहे समय रैना! जानें क्यों पड़ी कोर्ट की फटकार? – Why Supreme Court Imposes 3 Lakh Fine On Comedian Samay Raina Indias Got Latent Controversy Explained

Cctv Footage Of The Businessman Falling From The Hotel Building Has Surfaced; Police Have Launched. – Indore News

Tmc के बागी सांसदों को मिलेगी संसदीय मान्यता?:बिरला से मुलाकात के क्या हैं मायने, अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा – Bandyopadhyay, Ghosh Dastidar Meet Birla; Discuss Seating Arrangements In Ls: Sources

यूपी:घोषित हुआ दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस वेबसाइट से चेक करें अपना रिजल्ट; मार्च में हुई थी परीक्षा – Up: The Results Of The Up Sub-inspector Recruitment Exam Have Been Announced; Check Your Results On This Webs

Leave a Comment