लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर सिद्धार्थ वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को लेकर चर्चा में हैं. सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सीरीज 7 अगस्त को रिलीज होगी. सीरीज में सिद्धार्थ के अलावा जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन जैसे स्टार्स हैं. सोमवार को सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ. ट्रेलर लॉन्च में सिद्धार्थ अपने आंसू नहीं रोक पाए.

ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ

इस दौरान सिद्धार्थ को हाथ में आर्म सपोर्ट पहने देखा गया. सिद्धार्थ के हाथ में क्या हुआ है इसे लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सिद्धार्थ इमोशनल भी नजर आए. वो अपने ऑनस्क्रीन रोल को लेकर इमोशनल हो गए. इस दौरान उनकी टीम ने उन्हें चुप कराया. सीरीज में सिद्धार्थ स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभा रहे हैं. ये सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के साहसी अभियानों पर बेस्ड है.

ये भी पढ़ें- South Theaters Release: ‘जन नायकन’ से ‘महाराजा होस्टल’ तक, थिएटर में इस हफ्ते रिलीज हो रही ये 8 साउथ फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

रियल ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई से कंडक्ट हुआ था. शो में रियल दिखाने के लिए ज्यादातर शूटिंग 16,500 फीट की ऊंचाई पर हुई. कई एक्टर्स ने खुद 13,000 फीट की ऊंचाई पर कई हफ्ते बिताए और खुद को वहां के माहौल के हिसाब से ढाला.

सिद्धार्थ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘मैं 13,000 फीट की ऊंचाई तक गया था. सच कहूं तो हमारे क्रू ने हमसे कहीं ज़्यादा ऊंचाई पर काम किया है.’ 

ये भी पढ़ें- ‘मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी’, करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात

इसके अलावा सिद्धार्थ ने कहा, ‘मेरा लास्ट प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स का ‘द टेस्ट’ था. इसमें मैंने इंडियन टेस्ट क्रिकेटर का रोल प्ले किया था. मैं चेपॉक में शूट किया. एक फाइटर पायलट जैसा दिखने और एक्टिंग करने के लिए 10 गुना ज्यादा तैयारी करनी पड़ी. मैंने जिंदगी भर क्रिकेट खेला है लेकिन मैं कभी किसी प्लेन के कॉकपिट में नहीं बैठा. इसके लिए मुझे बहुत मदद मिली.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment