क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन बनाए. यह प्लेऑफ में लगातार दूसरा मैच रहा, जब वैभव शतक से चूक गए. गुजरात के खिलाफ 96 रन बनाकर 15 वर्षीय वैभव ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले आईपीएल में कोई नहीं कर पाया. दरअसल वैभव इतिहास के ऐसे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 700 या उससे अधिक रन बनाए हों.
गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 मैच में वैभव ने 47 गेंद खेलकर 96 रन बनाए. इस पारी के बाद वैभव ने इस सीजन में 776 रन बना लिए हैं. वैभव एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले ओवरों के भीतर 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन (अनकैप्ड)
वैभव सूर्यवंशी ऐसे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार किया है. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड क्रिकेटरों की बात करें तो दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने से पहले आईपीएल 2023 सीजन में 625 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श, रियान पराग और प्रभसिमरन सिंह भी इस सूची में शामिल हैं.
- 776 रन – वैभव सूर्यवंशी (IPL 2026)
- 625 रन – यशस्वी जायसवाल (IPL 2023)
- 616 रन – शॉन मार्श (IPL 2008)
- 573 रन – रियान पराग (IPL 2024)
- 517 रन – प्रभसिमरन सिंह (IPL 2025)
यह भी पढ़ें: क्वालीफायर-2 में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी बना गए 5 बड़े रिकॉर्ड; कूटे 96 रन
एक हजार रन पूरे
वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से आईपीएल करियर में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. यह कारनामा भी उन्होंने गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 मैच में हासिल किया. उन्होंने सबसे कम पारी और सबसे कम गेंदों के लिहाज से भी सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपनी 23वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और केवल 440 गेंद खेलकर आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए.
यह भी पढ़ें:
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

