वैभव सूर्यवंशी को भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में लाना अभी जल्दबाजी होगी. यह कहना है भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का. उनका कहना है कि बेशक वैभव के लिए आईपीएल 2026 सीजन शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 15 मैच खेलकर 680 रन बनाए हैं और अभी ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है. मगर चोपड़ा का कहना है कि चयनकर्ताओं को संयम बरतना चाहिए.
अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगला टी20 वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर है. उन्होंने माना कि वैभव एक स्पेशल खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका टीम में आना मतलब किसी ओपनिंग बल्लेबाज का बाहर जाना. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और हाल ही में संजू सैमसन ने बतौर ओपनर अच्छा किया है. जाहिर है वैभव के आने से टी20 टीम के कॉम्बिनेशन में उथल-पुथल मच जाएगी.
वैभव एक स्पेशल खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने कहा – वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का विचार रोमांचक है. क्योंकि आईपीएल भारत का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट है और इसमें वैभव के प्रदर्शन को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसमें कोई शक नहीं कि वैभव एक स्पेशल खिलाड़ी है. लेकिन टीम में केवल इसलिए बदलाव नहीं होने चाहिए कि किसी और खिलाड़ी ने अच्छा किया है.
आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं को सीधा संदेश देकर कहा कि अभी ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन हैं. उन्होंने कहा कि चयनकर्ता अभिषेक और संजू को हटाकर वैभव सूर्यवंशी को मौका देते हैं, और 2-3 साल बाद वैभव खराब फॉर्म से जूझते हैं तो वे क्या करेंगे.
यह भी पढ़ें: बारिश में धुल गया RR और GT का क्वालीफायर 2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल में? जानें IPL का नियम
जल्दबाजी मत कीजिए
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समेत अन्य चयनकर्ताओं से आकाश चोपड़ा ने कहा – एक नया बालक चर्चा में है और आप उन्हें बढ़ावा भी देना चाहेंगे. ऐसे में अजीत अगरकर, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा को बहुत अधिक दबाव और आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें वह करना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के लिए सही हो.
उन्होंने आगे कहा, “वैभव भारतीय क्रिकेट नहीं है बल्कि वह भारतीय क्रिकेट का हिस्सा है और मैं मानता हूं कि चयनकर्ता भी इस बात को भलीभांति समझते होंगे और वे जरूर सही फैसला लेंगे. वैभव को मौका मिलना चाहिए, लेकिन जरूरी नहीं कि कल ही मिले, इसमें समय लग सकता है. वह अपने आप से 20 साल आगे है, इसलिए कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें:


