इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) अब अपने समापन की ओर है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच गई है, दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला क्वालीफायर-2 से होगा. ये मैच 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. बुधवार को हुए एलिमिनेटर मैच में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है, इसी के साथ विराट कोहली टॉप-5 से भी बाहर हो गए हैं.
पहले क्वालीफायर में विराट कोहली ने 43 रन बनाए थे, जिसके बाद वह ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर पहुंच गए थे. तब ऑरेंज कैप साईं सुदर्शन के पास थी, वह काफी दिनों से लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए थे. लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप आ गई है.
1. वैभव सूर्यवंशी के पास है ऑरेंज कैप
एलिमिनेटर के बाद तक IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है, जिनके पास ऑरेंज कैप आ गई है. वैभव ने 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 12 छक्के जड़े.
यह भी पढ़ें- ‘कारनेज…’ वैभव सूर्यवंशी की पारी पर आया क्रिस गेल का रिएक्शन, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (टॉप-5)
- वैभव सूर्यवंशी (RR)- 680
- साईं सुदर्शन (GT)- 652
- हेनरिक क्लासेन (SRH)- 624
- शुभमन गिल (GT)- 618
- ईशान किशन (SRH)- 602
यह भी पढ़ें- ‘मैं सिलेक्टर होता तो…’, सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान
किस नंबर पर है विराट कोहली?
विराट कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर है. उन्होंने 15 पारियों में 600 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली ने इस सीजन 22 छक्के और 64 चौके लगाए हैं. हालांकि कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल है, क्योंकि वह पहले स्थान पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी से 80 रन पीछे हैं. टॉप-5 में शामिल हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन की टीम बाहर हो चुकी है. साईं सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यवंशी क्वालीफायर-2 में खेलेंगे. कोहली का नंबर-1 बनना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं.


