लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे दूसरों की नेगेटिव एनर्जी का शिकार? ऐसे करें पहचान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Lifestyle Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हर दिन किसी न किसी से मिलते ही रहते हैं. कभी काम के चक्कर में तो कभी पर्सनल चीजों की वजह से. अगर आप दिन में 10 लोगों से मिल रहे हैं, तो वे अपने साथ एक अलग तरह की सोच और एनर्जी लेकर आते हैं. उनकी इस एनर्जी और सोच का काफी गहरा असर हमारी जिंदगी पर भी पड़ता है. कई बार ऐसा भी होता है कि हम बिना जाने और समझे भी दूसरों की निगेटिव एनर्जी को अपने अंदर महसूस करने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो इसका सीधा असर हमारे मूड, थिंकिंग और हेल्थ पर पड़ने लगता है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आप अपने आसपास के लोगों की निगेटिव एनर्जी को एब्जॉर्ब करना शुरू कर चुके हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिना वजह थकान महसूस होना

अगर आप सुबह उठने के बाद तो ठीक महसूस करते हैं लेकिन कुछ लोगों से मिलने या फिर कुछ लोगों के बीच रहने के बाद आपको अचानक से ही थकावट का एहसास होने लगता है, तो यह निगेटिव एनर्जी का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है. इस तरह के लोगों के साथ जब आप मिलते हैं तो आपकी मेंटल एनर्जी कमजोर होने लग जाती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप इस निगेटिव एनर्जी को अपने अंदर एब्जॉर्ब करें तो इससे बचने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालना शुरू कर दें, गहरी सांसें लेना शुरू करें और पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दें.

छोटी-छोटी बातों पर मूड खराब होना

जब आप दूसरों की निगेटिविटी को अपने अंदर ज्यादा महसूस करने लग जाते हैं, तो छोटी से छोटी बातें भी आपको जरूरत से ज्यादा परेशान करने लग जाते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि सामने वाले का गुस्सा या फिर उसका स्ट्रेस आपके मूड पर अपना असर छोड़ने लग जाता है. अगर आप इस प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं तो आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप दूसरों की बातों को अपने दिल पर न लें और साथ ही अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखना भी सीखें.

हर समय अकेले रहने का मन करना

अगर आपको अचानक से ही लोगों से दूरी बनाने का मन कर रहा है या फिर आप हर समय अकेला रहना चाहते हैं, तो यह भी आपके मेंटल थकान की तरफ इशारा कर सकता है. हर समय दूसरों की परेशानियां सुनते रहना और उनकी निगेटिव थिंकिंग को फील करते रहना आपको अंदर से एक कमजोर इंसान बना सकता है. ऐसे में अगर आप खुद को रिफ्रेश रखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी पसंद की कोई एक्टिविटी करना शुरू कर दें. इसके अलावा आप अगर चाहें तो नेचर के करीब भी समय बिताना शुरू कर सकते हैं.

ज्यादा एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग करना

जो भी लोग दूसरों की निगेटिव एनर्जी एब्जॉर्ब करते हैं वे अक्सर किसी भी चीज को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने लग जाते हैं. उन्हें हर एक छोटी बात की चिंता सताने लगती है और उनका मन भी हर समय बेचैन रहने लगता है. अगर आपके साथ भी हर समय ऐसा हो रहा है, तो सबसे पहले अपनी डेली रूटीन में मेडिटेशन और योगा को शामिल करना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका मन शांत रहेगा और थिंकिंग भी पॉजिटिव बनी रहेगी.

अचानक उदासी या चिड़चिड़ापन महसूस होना

कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा मन बिना किसी कारण के उदास रहने लगता है और साथ ही छोटी-छोटी बातों पर भी हमें चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आसपास की निगेटिव एनर्जी आपको अफेक्ट करना शुरू कर चुकी है. अगर आप इस प्रॉब्लम से बाहर निकलना चाहते हैं तो सबसे पहले पॉजिटिव लोगों के साथ रहना शुरू करें और साथ ही सोशल मीडिया से जितना हो सके दूर रहना शुरू कर दें.

निगेटिव एनर्जी से बचने के आसान तरीके

अगर आप दूसरों की निगेटिव एनर्जी से खुद को बचाकर रखने के साथ ही मेंटली स्ट्रॉन्ग भी बनना चाहते हैं, तो हर दिन थोड़ा सा समय खुद के लिए निकालना शुरू कर दें. अपनी नींद पूरी करें, हेल्दी चीजें खाएं और इस तरह के लोगों से दूरी बनाएं जो हर समय सिर्फ शिकायत करते रहते हैं या फिर निगेटिव बातें ही कहते रहते हैं. इसके साथ ही सुबह के समय थोड़ी देर मेडिटेशन करने से और पॉजिटिव थिंकिंग रखने से भी आपकी मेंटल एनर्जी काफी हद तक स्ट्रॉन्ग बन सकती है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment