लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Eid Ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- ‘सच्चे मित्र की तरह…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान को ईद-उल अजहा की मुबारकबाद दी. ईरान ने इस्लामाबाद के शांति प्रयासों को लेकर पाकिस्तानी पीएम और पाक आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की. पाकिस्तान ने ईरान का हमेशा साथ देने की बात कही है.

पाकिस्तान ने ईरान को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से सौहार्दपूर्ण टेलीफोन वार्ता के दौरान ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दींं. उन्होंने आगे बताया कि ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने क्षेत्र में शांति के लिए पाकिस्तान के नेक प्रयासों की सराहना की और सऊदी अरब, कतर और तुर्की जैसे मित्र देशों के समर्थन के साथ-साथ फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया.

शहबाज शरीफ ने की ईरान के साथ खड़ा होने की बात
शहबाज शरीफ ने कहा कि मैंने वर्तमान संकट के दौरान हुई बहुमूल्य जनों की दुखद क्षति पर ईरान के मित्रवत लोगों के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान एक सच्चे मित्र और पड़ोसी के रूप में ईरान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने आशा व्यक्त करता हूं कि चल रहे शांति प्रयासों से जल्द ही एक स्थायी समझौता होगा. इससे क्षेत्रीय स्थिरता, समृद्धि और सहयोग का मार्ग खुलेगा. हम क्षेत्र में स्थायी शांति की प्राप्ति के लिए घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.

बता दें कि पाकिस्तान और ईरान के बीच शांति वार्ता (पीस टॉक) के लिए पाकिस्तान अहम भूमिका निभा रहा है. इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच एक दौर की वार्ता हुई, जो असफल रही. हालांकि उसके बाद से दूसरे की वार्ता नहीं हुई है लेकिन दोनों देशों के बीच पाकिस्तानी नेता मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. इसी को लेकर आसिम मुनीर कईं बार ईरान का दौरा कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें 

बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल के ईद नमाज में बड़ा बदलाव, जानें देशभर में कहां कैसी तैयारी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment