फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है. इसी बीच बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच फिल्म ‘अल्फा’ काफी चर्चा में है. ये फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा. फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे.
आलिया के साथ काम करने पर क्या बोले बॉबी देओल?
फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया. उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया. बॉबी ने कहा, ‘मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था. रणबीर के साथ मुझे फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ ‘अल्फा’ में स्क्रीन शेयर करने का एक्सपीरिएंस भी मेरे लिए बहुत खास रहा.’
ये भी पढे़ं: ‘वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता’, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया ‘भजन’
रणबीर और आलिया के साथ रहा अच्छा एक्सपीरिएंस
बॉबी ने कहा, ‘रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं, और उनके साथ काम करते समय माहौल भी काफी अच्छा रहता है. ‘एनिमल’ के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी, और अब ‘अल्फा’ में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया. दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं.’
आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा, ‘वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं. आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं. वह खुद को पूरी तरह अपने किरदार में ढाल लेती थी.’
एक्शन सीन में दिखी आलिया की पूरी मेहनत
बॉबी ने कहा, ‘एक्शन करना देखने में जितना आसान लगता है, लेकिन असल में उतना मुश्किल होता है. इसमें शारीरिक मेहनत के साथ मानसिक तैयारी भी जरूरी होती है. आलिया ने हर एक्शन सीन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया. उनका काम देखकर मैं खुद भी काफी प्रभावित हुआ हूं.’
फिल्म में दिखेगी नई कहानी और दमदार महिला किरदार
बॉबी देओल ने फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर कहा, ‘भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, जहां दो एक्ट्रेस बड़े स्तर पर एक्शन करती दिखाई दें. ये दर्शकों के लिए बिल्कुल नया एक्सपीरिएंस होगा. मुझे ये बात बेहद पसंद आई कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजबूत महिला किरदारों को ताकतवर अंदाज में दिखाया गया है.’
ये भी पढे़ं: ‘मैंने प्यार किया’ के लिए फराज खान थे पहले पसंदीदा एक्टर, मुश्किल वक्त में सलमान खान ने मदद की
इस दिन रिलीज होगी ‘अल्फा’
उन्होंने आगे कहा, ”अल्फा’ एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म है. दर्शक जब इसे थिएटर में देखेंगे तो उन्हें कुछ अलग महसूस होगा. हिंदी सिनेमा में इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं, क्योंकि दर्शक अब नई कहानियां और नए अंदाज देखना चाहते हैं.’
फिल्म ‘अल्फा’ का डायरेक्टर शिव रवैल ने किया है. इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

