लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fanaa turns 20: ‘फना’ की रिलीज को 20 साल पूरे, काजोल ने माइनस 27 डिग्री में सलवार-कमीज पहनकर की थी शूटिंग, देखें फोटोज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आमिर खान और काजोल की फिल्म ‘फना’ 26 मई, 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में आमिर और काजोल की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली हैं. 26 मई, 2026 को फिल्म ‘फना’ की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर काजोल ने शूटिंग से जुड़ी यादें शेयर की. उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.

फिल्म ‘फना’ के 20 साल पूरे
काजोल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ‘फना’ के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो वो आमिर खान के साथ दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने माइनस 27 डिग्री में पलती सी सलवार-कमीज पहनकर आमिर खान के साथ पोलैंड में फिल्म की शूटिंग की थी. काजोल ने लिखा, ‘फना को 20 साल हो गए. तब मेरी बेटी ढाई साल की थी. मुझे पोलैंड की वो शाम आज भी याद है, जब 27 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खूबसूरत जंगल में हमने शूटिंग की थी. मैंने एक पतली सी सलवार कमीज पहनी थी, जबकि बाकी सभी गरम कपड़ों में थे.’

ये भी पढ़ें:- न्यासा के बर्थडे पर काजोल और अजय देवगन ने शेयर की बेटी की अनदेखी तस्वीरें, खास पोस्ट में लिखा- ‘मेरी दुनिया बदल गई’

फिल्म में नजर आए ये कलाकार
आमिर खान और काजोल के अलावा फिल्म ‘फना’ में ऋषि कपूर, अली हाजी, पुनीत और किरण खेर जैसे एक्टर्स नजर आए थे. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105.48 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

कैसी है फिल्म ‘फना’ की कहानी?
फिल्म ‘फना’ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी में देशभक्ति, रोमांस और सस्पेंस सब कुछ है. फिल्म की कहानी जूनि (काजोल) और रेहान (आमिर खान) के ईद-गिर्द घूमती है. जूनि एक अंधी लड़की है, जिसकी मुलाकात दिल्ली में रेहान से होती है. दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. रेहान, ज़ूनि की आंखों का ऑपरेशन करवाता है, जिससे उसकी आखों की रोशनी वापस आ जाती है. हालांकि, बाद में पता चलता है कि रेहान वैसा इंसान नहीं है जैसा वह दिखता है. उसका एक खतरनाक साइड है और वो एक बड़े मिशन से जुड़ा हुआ है. इसके बाद कहानी प्यार और सच के बीच उलझ जाती है और आखिर में एक इमोशनल मोड़ पर खत्म होती है.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थी’, ‘द ट्रायल’ में 30 साल बाद ‘नो किसिंग सीन’ पॉलीसी तोड़ने पर बोलीं काजोल





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment