लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इबोला की भारत में दस्तक?:अहमदाबाद में कांगो के कारोबारी समेत चार लोग आइसोलेशन में, जांच के लिए भेजे गए सैंपल – Congo Man And 3 Contacts Isolated In Ahmedabad; Samples Sent For Ebola Testing, Says Gujarat Health Minister

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अहमदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए कांगो से आए एक कारोबारी और उसके संपर्क में आए तीन अन्य लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं, जिससे देश में इबोला वायरस के संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह सावधानी के तौर पर की गई है और फिलहाल किसी भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग ने मामले पर कड़ी नजर रखते हुए सभी जरूरी प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

मुंबई से वडोदरा पहुंचा था कारोबारी

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, 37 वर्षीय कारोबारी करीब पांच से सात दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचा था। इसके बाद वह वडोदरा गया। उन्होंने बताया कि कारोबारी को बुखार आने के बाद वडोदरा के बैंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में एहतियात के तौर पर उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल के इबोला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 

मंत्री ने कहा कि भर्ती कारोबारी की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका तापमान नियंत्रण में है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों में अभी तक कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी लोगों को 10 से 11 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके ब्लड सैंपल पुणे जांच के लिए भेजे गए हैं।

युगांडा से लौटी महिला की रिपोर्ट आई नेगटिव

हाल ही में युगांडा की यात्रा कर लौटी एक महिला को एहतियात के तौर पर बंगलूरू स्थित सरकारी एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया था। संबंधित व्यक्ति ने शरीर में हल्के दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत उनका सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजा गया। अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और उसमें इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

भारत में फिलहाल कोई भी पुष्ट मामला नहीं 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल भारत में इबोला वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय ने कहा कि राज्य सरकारों और स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

देश में इबोला को लेकर हाई अलर्ट 

सरकार ने बताया कि देश के सभी निर्धारित एंट्री प्वाइंट्स, एयरपोर्ट्स और बॉर्डर हेल्थ सुविधाओं पर स्क्रीनिंग और सर्विलांस की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पूरे सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित संक्रमण की जल्द पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि भारत वैश्विक बीमारियों के बदलते पैटर्न को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है और संक्रमण की शुरुआती पहचान तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित फैलाव को रोका जा सके।

डब्ल्यूएचओ ने इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर जताई गंभीर चिंता 

इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में फैले इबोला बंडीबुग्यो प्रकोप को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपडेट में कहा कि कांगो में अब तक 101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर हो सकती है, क्योंकि 900 से ज्यादा संदिग्ध मामलों और 220 संदिग्ध मौतों की जांच अभी जारी है।

उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी देश युगांडा में भी संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। वहां दो स्वास्थ्यकर्मियों में इबोला संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ और उसकी साझेदार एजेंसियां संक्रमण को रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य टीमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी व्यवस्था को तेज कर रही हैं, ताकि संक्रमित लोगों की जल्द पहचान कर संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षिका हत्याकांड में नया अपडेट:सीबीआई ने बताया आत्महत्या, एम्स की रिपोर्ट में हत्या का इशारा; कैसे हुई मौत? – Teacher Manisha Death Cbi Terms It Suicide Aiims Report Points To Murder

ब्रिक्स समिट 2026:भारत-चीन संबंधों को लेकर घबराया यूएसए, सम्मेलन को लेकर अमेरिकी अखबारों में क्या छपा? – Us World Media On Brics Summit 2026 India China Relations Are Hot Topic

सूर्य गोचर 2026:17 सितंबर के बाद इन 2 राशियों का चमकेगा करियर, मिल सकती है बड़ी सफलता – Surya Gochar 17 September 2026 Career Luck Zodiac Signs In Hindi

भारत Vs अफगानिस्तान:क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? तीन छक्कों की जरूरत – Ind Vs Afg 1st T20: Vaibhav Sooryavanshi Set To Break Virender Sehwag Record Vs Afghanistan

क्या है ट्रस्ट?:भारत-अमेरिका किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुए सहमत, अमेरिकी राजदूत ने एक्स पोस्ट में बताया – What Is Trust Initiative Us Ambassador Reveals In Post Areas Where India Us Agreed To Enhance Cooperation

अबान की मौत:अली ने नहीं दिए नए मुलाकाती के नाम, मिलने भी न आया कोई अपना; छोटा भाई ही संभालता था ये जिम्मेदारी – Atiq Ahmed Son Aban Death Even Month After Brother Death Ali Not Registered Name Of Any New Relative Jhansi

Leave a Comment