लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rr Vs Srh Live Score:आज राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, वैभव को रोक पाएगी कमिंस एंड कंपनी? – Srh Vs Rr Ipl Live Score Play-off: Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:09 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: वैभव-यशस्वी पर निर्भर राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियाग पराग ने खुद स्वीकार किया कि उनकी टीम को लीग चरण के आखिरी दिन तक इंतजार करने से बहुत पहले ही क्वालिफाई कर लेना चाहिए था, लेकिन अब जबकि टीम वहां पहुंच गई है तब वह आगे बढ़ने के लिए बेताब होगी। रॉयल्स के शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397) और ध्रुव जुरेल (458) ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।

बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यवंशी एक बार फिर कमिंस, ईशान मलिंगा (19) और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने से नहीं हिचकिचाएंगे। अगर यह युवा बल्लेबाज पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देता है तो वह विपक्षी टीम से मैच छिन सकता है। नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने भी आर्चर का तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा साथ दिया है। युवा लेग-स्पिनर यश राज पुंजा अपने पहले आईपीएल सत्र में ही रवि बिश्नोई से आगे निकलकर प्रमुख स्पिनर के रूप में उभरे हैं, जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा को बल्ले और गेंद दोनों से और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

06:08 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: शीर्ष क्रम है हैदराबाद का मजबूत पक्ष

  • सनराइजर्स की तरफ से भी शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रेविस हेड (393) और ईशान किशन (569) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
  • नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606) का विशेष रूप से उल्लेख करना जरूरी है, क्योंकि उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है।
  • हैदराबाद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है और बल्लेबाजी उनका हमेशा से मजबू पक्ष रहा है। 
  • ट्रेविस हेड मौजूदा सीजन में कई मौकों पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं और एलिमिनेटर में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतर सकते हैं।

06:08 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: सनराइजर्स को वैभव-आर्चर से रहना होगा सावधान

अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी की तो उसे 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। सनराइजर्स की टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने दूसरे चरण में लय हासिल कर ली। नियमित कप्तान पैट कमिंस के आने से भी टीम को काफी फायदा हुआ, क्योंकि उसने अपने इन आखिरी सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की। सनराइजर्स ने लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था और इस तरह से कमिंस और उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव वाले नॉकआउट मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी।

06:07 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: राजस्थान और हैदराबाद के बीच टक्कर

ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां अगर हारे तो फाइनल की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। एलिमिनेटर की विजेता का सामना क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम से शुक्रवार को होगा। इस मैच में सबसे दिलचस्प बात 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस का सामना करते हुए देखना होगा। 

05:41 PM, 27-May-2026

RR vs SRH Live Score: आज राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, वैभव को रोक पाएगी कमिंस एंड कंपनी?

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेंगी। जो भी टीम जीतेगी वह 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Road Accidents:2025 में भारत में सड़क हादसों ने ली 1.83 लाख से ज्यादा जानें, हर घंटे 21 लोगों की मौत – Union Minister Nitin Gadkari Says India Recorded 5.13 Lakh Road Accidents In 2025, Over 1.83 Lakh Lives Lost

पिता की हत्याकर जमीन में गाड़ा:दुर्गंध से खुला राज, पैर मोड़कर साढ़े तीन फीट गड्ढे में दफनाया था शव, खुले राज – Crime News Son Kills Father Over Land Dispute Buries Body In Room

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 23700 के नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

Indore News:छात्रों के लिए प्रदर्शन करने वाले दंपति को भेजा जेल, मंत्री विजयवर्गीय के घर जाना पड़ा भारी – Indore-news-police-arrest-student-protest-couple-kailash-vijayvargiya-house

प्यार में पागल दो बच्चों की मां:पड़ोसी से था इश्क, प्रेमी जोड़े ने दर्दनाक ढंग से दी जान; पति बोला- समझाया था – Son Kills Father Over Land Dispute Buries Body In Room

Ramayana Trailer:सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते टला ‘रामायण’ का ट्रेलर? जानें असल वजह; ‘स्पाइडर मैन’ से है कनेक्शन – Ramayana Trailer Postponed Ranbir Yash Film Trailer To Be Attached With Tom Holland Spider-man Brand New Day

Leave a Comment