लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Loan News: 2550 रुपए दें और 5 लाख लें, प्रधानमंत्री के नाम पर मिल रहा लोन? अब आया सरकार का बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Loan News: सोशल मीडिया पर खबरों का भंडार भरा होता है, ऐसे में लोग अब इसे ही खबरों का आधार मान लेते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर आने वाली हर खबर सही नहीं होती है. कई बार फेक न्यूज भी लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाई जाती हैं. ऐसे में अब हाल ही में प्रधानमंत्री के नाम पर लोन मिलने की भी खबरें आ रही हैं. इन खबरों को लेकर सरकार की तरफ से भी बयान सामने आ गया है. जिसमें उन्होंने इन खबरों की सच्चाई बताई है.

क्या हैं पूरा मामला?
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार की तरफ से लोगों को 5 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है. जिसके लिए एक प्रोसेसिंग शुल्क भी दमा करवाई जा रही है. ये लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, तो आइये बताते हैं आपको क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई?

ये भी पढ़ें: CNG Price: 2 रुपए बढ़ने के बाद अब कितने रुपए में मिल रही सीएनजी, दिल्ली-NCR समेत 22 शहरों के ताजा दाम देखें

क्या है सच्चाई?
सरकारी एजेंसी पीआईबी ने हाल ही में इस खबर का खंडन किया है. PIB के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए वायरल हो रहा ये लेटर शेयर किया गया है, जिस पर साफ शब्दों में लिखा है FAKE. इस लेटर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘एक फेक लोन एप्रूवल लेटर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें क्लेम किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए 5 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है, जिसके लिए 2550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करना है.’

आगे पीआईबी की तरफ से फैक्ट चेक करते हुए बताया गया है कि ये एक झूठा लेटर है. इसके साथ ही लोगों से अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है. आगे लिखा है:

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: इन राज्यों में 100 रुपए से कम में बिक रहा पेट्रोल, लेकिन क्यों? जानिए टैक्स का पूरा गणित

  • मुद्रा सीधे तौर पर व्यक्तियों या छोटे उद्यमियों को सीधे लो नहीं देती है. ये एक रीफाइनेंसिंग एजेंसी है.
  • ऑथेंटिकेटेड जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://mudra.org.in/FAQ पर जाएं.
  • सतर्क रहें, गलत सूचनाओं को रोकने में मदद करें.
  • भारत सरकार से जुड़ी किसी भी भ्रामक सामग्री की तुरंत सूचना दें:

इसके बाद पीआईबी ने ऐसी खबरों की जानकारी के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शेयर किया है. बता दें कि पीआईबी हमेशा ही सरकारी से जुड़ी योजनाओं की सच्चाई से लोगों को अवगत करवाता है. इस एजेंसी के जरिए लोगों के साथ सरकार के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ उन्हें सतर्क किया जाता है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment