लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Congress:कांग्रेस हाईकमान ने कहा- कर्नाटक में सीएम पद के लिए कोई खींचतान नहीं, अटकलों में कोई सच्चाई नहीं – Karnataka Cm Post Speculation Congress Meeting Kc Veugopal Rajya Sabha Council Elections Kharge Rahul Gandhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष कमान की बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पूरी चर्चा केवल आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये केवल आशंकाएं हैं।  

 

बैठक में कौन-कौन मौजूद थे?

उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक विस्तृत बैठक हुई, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव भी मौजूद थे। 

राज्यसभा और विधानपरिषद चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

उन्होंने बताया कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधानपरिषद चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई और उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी। इसके अलावा कोई और फैसला नहीं लिया गया है।

इंदिरा भवन में हुई बैठक

कर्नाटक में सत्ता साझेदारी को लेकर अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और वेणुगोपाल से दिल्ली के इंदिरा भवन में मुलाकात की। इससे पहले सिद्धारमैया ने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया कि क्या वह अपना पूरा कार्यकाल मुख्यमंत्री के रूप में पूरा करेंगे। शिवकुमार बाद में अलग से पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: सरकार के खजाने की स्थिति ठीक नहीं? आरबीआई की ओर से लाभांश दिए जाने के बाद रमेश ने उठाए सवाल

दिल्ली रवाना होने से पहले सिद्धारमैया ने क्या कहा था?

2023 में जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से सिद्धारमैया और शिवकुमार समर्थक गुटों के बीच अंदरूनी मतभेद और तनाव की खबरें लगातार आती रही हैं। सिद्धारमैया ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि उन्हें बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी नहीं है और उन्हें केवल बुलाया गया है।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कई बार दोनों नेताओं के बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए दखल दिया है। वहीं, भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है और आरोप लगा रही है कि नेतृत्व को लेकर असमंजस से सरकार का कामकाज प्रभावित हो रहा है और पार्टी के अंदर मतभेद साफ दिख रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्रिकेट के 3 अनसुने किस्से:जब सर विवियन ने बॉल का वजन पूछा, गांगुली ने वॉ को तड़पाया; मियांदाद की निकली हेकड़ी – Viv Richards’ Epic Reply To Ganguly’s Mind Games: 3 Funniest Untold Sledging Stories In Cricket

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन:12 सितंबर को नहीं लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक पुलिस ने बताई नई तारीख; पढ़ें एडवाइजरी – National Lok Adalat Scheduled For September 12 Will Now Be Held On October 10, 2026

नीट यूजी काउंसलिंग 2026:दूसरे राउंड के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 135 उम्मीदवारों की कैटेगरी बदली – Neet Ug Counselling 2026: Round 2 Eligible Candidates List Out, 135 Candidates Shifted To Nri Category

रानी मुखर्जी:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात – Rani Mukherjee Honoured With Rajkapoor Special Contribution Award By Maharashtra Government

शरणार्थी समझ होटल घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी:अंदर निकली पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, राज खुला तो मचा बवाल – Pakistan U-19 Team Mistaken For Asylum Seekers During Protest Outside Portsmouth Hotel

Ai का नया शीत युद्ध:कैसे गठबंधन बनाकर मुकाबला कर रहे अमेरिका-चीन, पैक्स सिलिका बनाम वाइको से किसे मिली बढ़त? – Us Vs China Ai Race: How Semiconductor Chips And Global Tech Alliances Are Shaping The New Ai Cold War

Leave a Comment