
IPL का इतिहास गवाही देता है कि प्लेऑफ मैचों में विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. मगर आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में विराट बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 172 के स्ट्राइक रेट से 43 रनों की पारी खेली. मगर जब वे आउट हुए तो अनुष्का शर्मा निराश हो गईं. विराट के विकेट पर वाइफ अनुष्का का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है.
विराट बहुत शानदार टच में दिखे और आठवें ओवर तक 24 गेंद में 43 रन बना चुके थे. तभी 9वें ओवर में जेसन होल्डर आए और एक ही ओवर में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के रूप में दो सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिया. ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली 43 के स्कोर पर आउट हो गए.
जेसन होल्डर ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी थी. विराट ने बल्ला घुमाकर पुल शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्टंप्स से जा लगी. गिल्लियां बिखरने के बाद विराट मायूस होकर पवेलियन लौट गए. विराट के आउट होने के बाद कैमरा अनुष्का शर्मा की तरफ घूमा. कोहली के आउट होने के बाद अनुष्का ने दोनों हाथ मुंह पर रखे और बहुत मायूस नजर आईं.
🚨Anushka Sharma started crying after Virat Kohli’s wicket 🥹#RCBvsGT#GTvsRCB #viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/owyt0Y4iSH
— aaku editz (@iimaku__) May 26, 2026
खैर विराट इस मुकाबले में अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन एक ऐतिहासिक कीर्तिमान जरूर स्थापित किया. विराट आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 4 सीजन 600+ रन बनाने का कारनामा किया है. क्रिस गेल और केएल राहुल लगातार तीन-तीन सीजन 600+ रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं, लेकिन ऐसा 4 बार करने वाले विराट पहले बल्लेबाज हैं.
यह भी पढ़ें:
Watch: तगड़ा शॉट, चौका भी गया, फिर भी आउट हो गए साई सुदर्शन; गजब दिखा नजारा
रजत पाटीदार ने जड़ दिया प्लेऑफ का सबसे तेज अर्धशतक, GT के खिलाफ क्वालीफायर-1 में कूटे 93 रन

