लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूरोपीय यूनियन के बाद अब इस बड़े देश से होगी भारत की ट्रेड डील, पीयूष गोयल ने PM से की मुलाकात, सामने आई डिटेल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की. दोनों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को लेकर बातचीत हुई. गोयल 25 से 27 मई तक कनाडा दौरे पर रहेंगे. उनके साथ एक बड़ा बिजनेस डेलीगेशन भी कनाडा पहुंचा है. इस यात्रा का मकसद भारत और कनाडा के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है. भारत और कनाडा अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.

क्या बोले पीयूष गोयल?

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उनकी हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि इस दौरे ने भारत-कनाडा साझेदारी को नई गति और नया विश्वास प्रदान किया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी बातचीत भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रही. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा हुई. साथ ही भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को जल्द अंतिम रूप दिए जाने को लेकर उम्मीद जताई गई है, जिससे दोनों देशों के लिए विकास और तरक्की के नए मौके खुलेंगे.’

क्या बोले कनाडा पीएम?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, हम भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Deal) पर बातचीत कर रहे हैं. यह कनाडा के श्रमिकों और व्यवसायों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा और एक विशाल नए बाज़ार के द्वार खोलेगा. हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. मैंने मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और ऊर्जा, कृषि-खाद्य (Agri-food), प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में हमारे दोनों देशों के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा की.’

ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 

कनाडा रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि इससे भारत-कनाडा के संबंध में पूरी तरह से बदलाव का रास्ता बन गया है, मिशन मोड में नए एजेंडा, नए लक्ष्य तय किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों की स्पीड और इरादा साफ देख सकते हैं, जो भारत और कनाडा के लोगों की खुशहाली के लिए मिलकर काम करने और दोनों देशों को बिजनेस के मौके देने के मामले में बहुत बढ़िया है.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्रियों ने उन्हें इस साल के आखिर तक या उससे पहले एक बड़े नजरिए के साथ मुक्त व्यापार समझौता को पूरा करने का काम दिया है, लेकिन 2030 तक हमारे व्यापार को अभी के 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर से तीन गुना बढ़ाकर 50 बिलियन डॉलर करने का काम दिया है.

ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘हर देश में रहते हैं मूर्ख लोग’, मार्को रुबियो ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या कहा, जिस पर मचा बवाल

ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 

‘तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो’, डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

‘इतिहास की समझ होती तो…’, मार्को रुबियो ने ताजमहल में खिंचवाई फोटो तो ईरान ने उड़ाया मजाक, ट्रंप का भी किया जिक्र

Netanyahu Disease: ईरान से बातचीत के बीच अचानक बेंजामिन नेतन्याहू को क्या हुआ? अस्पताल में भर्ती हुए इजरायली PM

गुड न्यूज कभी भी आ सकती है! ईरान संग डील पर मार्को रुबियो का यू-टर्न, अब बोले- ‘अभी कुछ भी….’ 

Leave a Comment