लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan:जी हुजूरी करने वाले पाकिस्तान ने ट्रंप की अपील क्यों ठुकराई? अब्राहम समझौते पर कहा- हमें मंजूर नहीं – Pakistan Rejects Signing Abraham Accords After Donald Trump S Directive Says Not Acceptable To Us Israel

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होने की मांग की थी। वहीं, पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद किसी भी ऐसे समझौते का समर्थन नहीं करेगा जो देश की मौलिक विचारधाराओं के खिलाफ हो। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह बयान पाकिस्तानी प्रसारक समा टीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान दिया गया।

रक्षा मंत्री आसिफ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दबाव और कूटनीतिक संकेतों के बाद पाकिस्तान के अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की संभावना के बारे में पूछा गया था। उन्होंने साक्षात्कार में कहा, “निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसे किसी भी समझौते में शामिल होना चाहिए जो हमारी मौलिक विचारधाराओं से टकराता हो।”

ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप बोले- मैं हूं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक

इस्राइल पर नहीं कर सकते भरोसा : ख्वाजा आसिफ

इस्राइल के साथ जुड़ाव की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “आप उन लोगों के साथ कैसे बैठेंगे जिन पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता?” उन्होंने इस्लामाबाद के इस मुद्दे पर लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराते हुए कहा, “हमारा रुख बहुत साफ है कि यह हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है।”

आसिफ ने इस्राइल के बारे में पाकिस्तान की पासपोर्ट नीति का भी जिक्र किया, जो यहूदी राज्य को मान्यता देने से देश के इनकार को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, “और दूसरी बात, हमारे पासपोर्ट पर, हम एकमात्र देश हैं जिनके पासपोर्ट पर इस्राइल का नाम भी शामिल नहीं है।”

सऊदी अरब ने भी बनाई दूरी

सऊदी अरब ने भी डोनाल्ड ट्रंप की अपील को खारिज कर दिया है। सऊदी अरब ने कहा है कि जब तक फलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता नहीं मिलती है, तब तक इस्राइल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। गौरतलब है कि तमाम मुस्लिम देशों की प्राथमिकता फलस्तीन को मान्यता दिलाने की है।

ट्रंप ने की थी मुस्लिम देशों से अपील

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते से जुड़े एक व्यापक क्षेत्रीय समझौते के हिस्से के रूप में कई मुस्लिम और अरब देशों से अब्राहम एकॉर्ड्स में शामिल होने का आग्रह किया था। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा था कि प्रस्तावित व्यवस्था मध्य पूर्व के लिए एक ऐतिहासिक घटना बन सकती है। उन्होंने सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन सहित देशों से एक साथ अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया था।

ट्रंप ने जोर देकर कहा था कि ईरान के साथ समझौता होने के बाद सऊदी अरब और कतर को तुरंत अब्राहम एकॉर्ड्स में शामिल होना चाहिए और अन्य देशों को भी इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर अमेरिका के साथ समझौता सफलतापूर्वक पूरा होता है, तो ईरान खुद इस ढांचे का हिस्सा बन सकता है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: मुनीर की कठपुतली हैं शहबाज! ट्रंप के पोस्ट का साफ इशारा, सत्ता का केंद्र हैं PAK सेना प्रमुख

क्या है अब्राहम समझौता?

अब्राहम समझौता 2020 में हस्ताक्षरित अमेरिकी-मध्यस्थता वाला ऐतिहासिक समझौता है, जिसकी वजह से इस्राइल और कई अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध सामान्य हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी मौलिक विचारधाराओं के विपरीत किसी भी समझौते का हिस्सा नहीं बनेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिर्जापुर द मूवी:सीरीज से कितनी अलग है फिल्म? किरदारों में हुआ बदलाव; इन नए कलाकार की भी हुई एंट्री – Mirzapur The Movie These Characters Have Changed And A New Cast Has Also Been Added

ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी:आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद – Flooding Igi Airport After Heavy Rain Reveals Coordination Gaps Ahead Of Brics Summit

पटना:कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान – Child Dies After Swallowing Pearl Necklace On Krishna Janmashtami Rohtas Bihar News

पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात:पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव – Flood Fury In Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

गांजा पीकर विमान उड़ाने पर गिरी गाज:एअर इंडिया ने पायलट को नौकरी से निकाला; क्या है पूरा मामला? – Air India Phuket Delhi Pilot Drug Test Termination

यूक्रेन में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक:सुरक्षा मुख्यालय को बनाया निशाना; जेलेंस्की ने दिया जवाबी कार्रवाई का आदेश – Russia Major Drone Attack On Ukraine Security Headquarters Zelenskyy Orders Retaliatory Action

Leave a Comment