लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भाजपा में नई सियासी एंट्री:अनिल बलूनी बोले- मशहूर शख्स को दिलाई जाएगी सदस्यता, बंगाल से ओडिशा तक हलचल – Anil Baluni Eminent Person Bjp Membership Updates Debashish Samantaray Bjd Odisha Bengal Tmc Mamata Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बंगाल में चुनाव नतीजों की घोषणा के करीब तीन हफ्ते बाद मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता सह उत्तराखंड से निर्वाचित लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 11 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक प्रख्यात हस्ती को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। उनके इस एक्स पोस्ट के बाद भाजपा में नई सियासी हस्ती के आगमन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। बंगाल से ओडिशा तक राजनीतिक हलचल देखी जा रही है।

बंगाल से ओडिशा तक किन नेताओं के नाम की चर्चा?

दरअसल, भाजपा प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि आज पार्टी मुख्यालय में एक मशहूर शख्स को सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है। ओडिशा में देबाशीष सामंतराय के रूख और बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के करीबी रहे कल्याण बनर्जी के बयानों को देखते हुए दोनों राज्यों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

बीजेडी सांसद सामंतराय के इस्तीफे के बाद अटकलें तेज

दरअसल बीजेडी के वरिष्ठ नेता  देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ-साथ राज्यसभा से भी अपना पद छोड़ दिया। समंतराय ने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें लगातार नीचा दिखाया जा रहा था और उनकी अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक के करीबी होने के बावजूद उन्हें पार्टी प्रमुख से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था। 

पार्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप 

दो बार विधायक रह चुके समंतराय पहले भी नवंबर 2025 में बीजेडी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके थे। उस समय भी उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेडी अब पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की विचारधारा से दूर हो चुकी है। समंतराय ने सवाल उठाया कि बीजू पटनायक की विरासत को ऐसे लोगों के हाथों में क्यों सौंपा जा रहा है, जिनका उस विरासत से कोई सीधा संबंध नहीं है।

क्या नाराज काकोली घोष छोड़ेंगी टीएमसी?

तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाती हैं। हालांकि, बीते दिनों उनके पार्टी से नाराज होने की अटकलें सामने आई थीं। कुछ समय पहले ही कोकोली घोष ने बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने सांसद काकोली घोष को हटाकर कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक बनाया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

केंद्र-लद्दाख वार्ता:बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी – Centre-ladakh Talks: Dialogue Remains Inconclusive

आज का राशिफल 12 सितंबर:कुछ राशियों को प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 12 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

यूपी:आकाश आनंद को लेकर क्या हो सकता है बसपा में विद्रोह?, उलटफेर की आशंका में होती रही बैठकें – Up: Could There Be A Revolt In The Bsp Over Akash Anand? Meetings Continue Amid Fears Of A Reversal.

Leave a Comment