लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या IPL 2026 के बीच में कप्तानी छोड़ना चाहते थे अजिंक्य रहाणे? खुद किया बड़ा खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ियों की कप्तानी पर सवाल उठे. इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल रहा .आईपीएल 2026 के शुरुआती छह मैचों में कोलकाता की जीत का खाता नहीं खुला था. फिर टीम ने वापसी की, लेकिन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. अब अजिंक्य रहाणे ने कहा कि आईपीएल 2026 में टीम की निराशाजनक शुरुआत के बावजूद उनके मन में कभी भी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया.

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे अपने पहले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उसने अपने अंतिम आठ मैचों में से छह जीतकर अच्छी वापसी की, लेकिन उसकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. रहाणे ने इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेलने के बाद पत्रकारों से कहा,” मैंने अपने पूरे जीवन में अच्छी मानसिकता के साथ क्रिकेट खेला है. मेरे लिए अपना जज्बा बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण रहा है.”

रविवार को केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जो आखिरी लीग मैच था. रहाणे ने कहा, मैं कभी पीछे हटने वालों में से नहीं हूं. जब टीम मुश्किल में हो, जब टीम संघर्ष कर रही हो तब अपना जज्बा दिखाना बहुत जरूरी होता है. मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटता. मेरे मन में कभी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया. दबाव तो होता है. यह स्वाभाविक है, लेकिन दबाव उन लोगों पर होता है जो विशेषाधिकार प्राप्त हैं. हर कोई इस दबाव को सहन नहीं कर सकता. मेरे लिए मजबूत बने रहना और किसी भी स्थिति में घबराना नहीं महत्वपूर्ण था. जब आप 5-6 मैच हार जाते हैं तो आपका ध्यान अतीत और भविष्य पर केंद्रित हो जाता है.

रहाणे का बल्लेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए. उन्होंने कहा, हमारे कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रहे थे और यह हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था. मुझे भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा था और मैं उन्हें समय देना चाहता था. मुझे विश्वास था कि अगर हम उनका साथ दें, अगर हम उन्हें समय दें, तो वे दबाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

IPL में क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में क्या है अंतर? किसे कहते हैं प्लेऑफ; जानें सबकुछ

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment