लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raja Shivaji BO Day 24: चौथे संडे फिर ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, कमाई में आया जबरदस्त उछाल, इतिहास रचने से इंचभर है दूर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया है. एक मई को रिलीज होने के बाद से ये टिकट खिड़की पर जमी हुई है और हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा कर रही है. हालांकि इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है लेकिन ये अब मराठी सिनेमा के इतिहास में शतक लगाने से बस कुछ ही करोड़ दूर है. चलिए यहां जानते हैं. ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के चौथे संडे यानी 24वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘राजा शिवाजी’ ने 24वें दिन कितनी की कमाई?  
रितेश के अलावा जेनेलिसा डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन सहित कई दमदार कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस से सजी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. इसी के साथ मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर तीन शानदार हफ्ते बिताए हैं. वहीं चौथे सप्ताह में प्रवेश करते ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी लेकिन चौथे वीकेंड पर इसने फिर अपना दिखाते हुए कलेक्शन में बड़ा उछाल लिया.

ये भी पढ़ें:-‘अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो…’ सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज

  • इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की कमाई की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • इसके बाद दूसरे वीक में इसने 24.30 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 12 करोड़ का कलेक्शन किया
  • वहीं चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन फिल्म ने 60 लाख कमाए थे. इसके बाद 23वें दिन इसने तेजी दिखाते हुए 1.22 करोड़ का कलेक्शन किया
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 1.30 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 24 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 92.07 करोड़ रुपये हो गई है.

‘राजा शिवाजी’ शतक जड़ने से कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 24 दिनों में भारत में 92.07 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म की कमाई में चौथे वीकेंड में आई तेजी साफ दिखाती है कि लोगों का इसमें अभी भी इंटरेस्ट बना हुआ है. ऐसे में ये अब शतक जड़ने से महज 8 करोड़ रुपये और दूर है. उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन जाएगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं. 

 

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 3: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने वीकेंड पर दिखाई तेजी, 10 करोड़ के हुई पार, इस फिल्म को भी चटाई धूल



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Karan Johar Birthday: मुंबई में 32 करोड़ का आलीशान घर, महंगी कारें और अरबों की दौलत, जानें कितने अमीर हैं करण जौहर

‘अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो…’ सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज

Cannes 2026: फैंस से बातचीत कर रही थीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या ने कर दिया ऐसा रिएक्ट, वीडियो हुई वायरल

Dhurandhar 2 BO Day 67 Worldwide: 10वें संडे फिर ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, 18सौ करोड़ के हुई पार, बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड

मदर इंडिया के सेट पर आग से बचाना महज एक बहाना था, नरगिस की इस ‘एक आदत’ पर दिल हार बैठे थे सुनील दत्त

2800 गानों से हिलाया बॉलीवुड, कभी पाई-पाई को तरसते थे लक्ष्मीकांत, फिर दोस्त के साथ मिलकर रच दिया इतिहास

Leave a Comment