लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

असरानी को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार, शेयर किया ‘हैवान’ से दिग्गज अभिनेता का आखिरी शॉट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर असरानी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग के जरिए वो हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे. अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ में उनकी आखिरी झलक देखने को मिलेगी. फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी का आखिरी शॉट शेयर किया है. 

अक्षय कुमार ने शेयर किया असरानी का आखिरी शॉट
अक्षय कुमार ने ‘हैवान’ से असरानी का एक शॉट शेयर किया है, जिसे उन्होंने निधन से पहले शूट किया था. ये असरानी का आखिरी स्क्रीन शॉट था. अक्षय ने उनके साथ काम करने को अपनी खुशकिस्मती बताया और वीडियो शेयर करते हुए दिग्गज एक्टर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा. 

शारिब हाशमी से बात करते दिखे असरानी
इस वीडियो में असरानी एक्टर शारिब हाशमी के साथ मजेदार बातचीत करते नजर आ रहे हैं. क्लिप में शारिब हाशमी, असरानी से उनका नाम पूछते हैं. इस पर असरानी कहते हैं, ‘हुसैन’. इसके बाद शारिब उनसे पूछते हैं, ‘आगे-पीछे कुछ है नहीं क्या?’ जिस पर असरानी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, ‘पीछे हवलदार है और आगे आप हैं.’

ये भी पढ़ें:- मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

अक्षय कुमार ने लिखा इमोशनल नोट
इस क्लिप को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने असरानी को याद किया. उन्होंने लिखा, ‘मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस लेजेंड के साथ काम करने और उन्हें ‘हैवान’ में अपना आखिरी शॉट देते देखने का मौका मिला. आपकी याद आती है, असरानी जी…आप जैसा कोई नहीं हो सकता.’ अक्षय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

कई फिल्मों में साथ नजर आए अक्षय कुमार-असरानी
अक्षय कुमार और असरानी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था. दोनों ‘हेरा फेरी’ (2000), ‘आवारा पागल दीवाना’ (2002), ‘गरम मसाला’ (2005), ‘दीवाने हुए पागल’ (2005), ‘भागम भाग’ (2006), ‘फिर हेरा फेरी’ (2006), ‘भूल भुलैया’ (2007), ‘वेलकम’ (2007), ‘दे दना दन’ (2009), ‘खट्टा मीठा’ (2010) और ‘भूत बंगला’ समेत कई फिल्मों में साथ नजर आए. बता दें कि असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ. वो लंबे समय से बीमार थे.

कब रिलीज होगी फिल्म ‘हैवान’?
‘हैवान’ असरानी की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस होगी, जिसे उनके फैंस उनके निधन के बाद बड़े पर्दे पर देख पाएंगे. ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. ये उनकी 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं. बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव और शारिब हाशमी जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:- हुमा कुरैशी से नोरा फतेही और माहिका शर्मा तक, इवेंट में हसीनाओं ने बिखेरा ग्लैमर





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment