लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के बीच गैस सिलेंडर हुआ महंगा या सस्ता? चेक करें लेटेस्ट रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, एलपीजी सिलेंडर की कीमत स्थिर रही.
  • पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े.
  • मार्च के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि नहीं.
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम मई की शुरुआत में बढ़े थे.

LPG Cylinder Price Today on May 25: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर से बढ़ा दी गई हैं. आज प्रति लीटर कीमत में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. आज बीते 10 दिनों में रेट में की गई यह चौथी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये, फिर 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को फिर करीब 90 पैसे और अब 25 मई को एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है. इस बीच, LPG उपभोक्ताओं को राहत है क्योंकि देशभर में LPG की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया. रेट पहले के स्तर पर स्थिर बने हुए हैं. 

शहरवार LPG की कीमत

शहर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 3202.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये 3237.0 रुपये
जयपुर 916.5 रुपये 3099.0 रुपये
लखनऊ 950.5 रुपये 3194.0 रुपये
पटना 1002.5 रुपये 3347.0 रुपये
भोपाल 918.5 रुपये 3077.0 रुपये

मार्च में आखिरी बार बढ़ी कीमत

घरेलू सिलेंडर के दाम आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये बढ़ाए गए थे. इसके बाद से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों को स्थिर रखने का यह फ़ैसला ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के बीच वैश्विक कच्चे तेल और LPG बाजार अस्थिर बने हुए हैं. होर्मुज (Strait of Hormuz) पर शिपिंग रूट से जुड़ी चिंताओं के बीच हाल के हफ्तों में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क मूल्यों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

कमर्शियल सेक्टर पर पड़ी मार

इस बीच कमर्शियल सेक्टर को बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ा है क्योंकि मई की पहली तारीख को 19- किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत 900 रुपये से ज्यादा बढ़ा दी गई. हालांकि, उसके बाद से कीमतें काफी हद तक स्थिर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां, ग्लोबल कीमतों में बढ़ोतरी के चलते घरेलू LPG की बिक्री पर होने वाले नुकसान का कुछ हिस्सा खुद उठा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment