लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Roosevelt House Reception:रुबियो के सम्मान में स्वागत समारोह, जयशंकर-मिसरी समेत कई अतिथि शामिल; देखें तस्वीर – Roosevelt House Reception At Us Embassy: Us Sec Of State Marco Rubio, Sergio Gor, S Jaishankar, Vikram Misri

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पहले भारत दौरे के दौरान शनिवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में खास स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रूजवेल्ट हाउस में आयोजित किया, जिसमें भारत और कई देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मार्को रुबियो की यह यात्रा दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे कूटनीतिक मुद्दों को सुलझाने और सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

 




Roosevelt House Reception at US Embassy: US Sec of State Marco Rubio, Sergio Gor, S Jaishankar, Vikram Misri

रेड कारपेट पर चले मार्को रुबियो और जेनेट रुबियो
– फोटो : ANI


रेड कारपेट पर चले मार्को रुबियो और जेनेट रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रुबियो शनिवार को नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की तरफ से आयोजित रूजवेल्ट हाउस के स्वागत समारोह में रेड कारपेट पर चले। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस स्वागत समारोह में उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों की सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र – संयुक्त राज्य अमेरिका, और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र – भारत, वर्तमान और भविष्य में स्वाभाविक साझेदार हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक शानदार रिश्ता है। हम साथ मिलकर बहुत कुछ करते हैं, और अभी बहुत कुछ करना बाकी है।’

 


Roosevelt House Reception at US Embassy: US Sec of State Marco Rubio, Sergio Gor, S Jaishankar, Vikram Misri

रूजवेल्ट हाउस में स्वागत समारोह में विदेश मंत्री जयशंकर
– फोटो : ANI


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी की शिरकत

इस समारोह में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी पहुंचे। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना जताई गई।


Roosevelt House Reception at US Embassy: US Sec of State Marco Rubio, Sergio Gor, S Jaishankar, Vikram Misri

रुजवेल्ट हाउस में समारोह
– फोटो : ANI


ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त और विक्रम मिसरी भी हुए शामिल

इसके अलावा भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ-साथ दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत संधू भी शामिल हुए।

 


Roosevelt House Reception at US Embassy: US Sec of State Marco Rubio, Sergio Gor, S Jaishankar, Vikram Misri

मार्को रुबियो और सर्जियो गोर
– फोटो : ANI


सर्जियो गोर ने समारोह को किया संबोधित

शनिवार को नई दिल्ली में रूजवेल्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ-साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी भाषण दिया। 

 




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज लॉन्च होगी आईफोन 18 Pro सीरीज: 2nm चिप और वेरिएबल कैमरे के साथ होगा पेश, जानें इसके पांच सबसे खास फीचर्स – Iphone 18 Pro Series Arriving Today, 5 Game-changing Features You Can’t Miss

तारिक रहमान के भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार:क्या ब्रिक्स से दूरी बनाएगा बांग्लादेश, विदेश मंत्री ने क्या कहा? – Suspense Remains Tariq Rahman India Visit Will Bangladesh Distance From Brics What Did Foreign Minister Say

‘जेल से छूटा तो शुगर डैडी को भी मार दूंगा’:असम में पत्नी का सिर काटने वाले पति ने कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं – If I Get Out Of Jail,i’ll Kill The Sugar Daddy Too Husband Who Beheaded Wife In Assam Says He Has No Regret

यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026:यूपी में निकलीं सहायक प्रोफेसर की 1936 नौकरियां; क्या है योग्यता और कैसे करें आवेदन? – Up Assistant Professor Recruitment 2026: Applications Open For 1,936 Posts

गरबा पर घमासान:अमृता फडणवीस बोलीं- मुस्लिम आए तो गलत नहीं; राणे के बयान से क्यों बढ़ा विवाद? – Amruta Fadnavis Nitesh Rane Garba Muslim Entry Row

खाकी नूं चढ़या चुनावां दा चस्का:बड़े अफसरों से लेकर खेल जगत के चेहरों तक; वर्दी के बाद पकड़ी सियासत की राह – Punjab Politics From Top Police Officers To Sports Stars, Many Turn To Politics After Uniform

Leave a Comment