लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Rate Today: पेट्रोल-डीजल के बाद क्या LPG भी हुआ महंगा? जानें आज गैस सिलेंडर की कीमत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, एलपीजी कीमत स्थिर रही.
  • अंतर्राष्ट्रीय संकट के बावजूद एलपीजी पर जनता को राहत.
  • कतर और वियतनाम से एलपीजी टैंकर कांडला पहुंचे.
  • तेल कंपनियां घाटा सहकर जनता को राहत दे रही.

LPG Price Today on May 23: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज एक बार फिर से बढ़ा दी गई हैं. पेट्रोल 87 पैसा और महंगा हुआ है, जबकि डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. यह इस महीने तीसरी बार है, जब कीमतों में फिर से इजाफा किया गया है.

हालांकि, LPG के मोर्चे पर आज भी उपभोक्ताओं को राहत है क्योंकि आज 23 मई, 2026 को भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इनकी कीमतें आज स्थिर हैं. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक तनाव अभी जारी है. बावजूद इसके देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने देश की आम जनता को राहत देते हुए कीमतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है. 

शहरवार आज LPG सिलेंडर की कीमत

शहर  घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 3202.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये  3237.0 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये
नोएडा 910.50 रुपये 3071.5 रुपये
हैदराबाद 905.0 रुपये 2176.5 रुपये
पटना 1002.5 रुपये 3347.0 रुपये
भोपाल  918.5 रुपये 3077.0 रुपये

एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा

मिडिल-ईस्ट संकट और अमेरिका व ईरान में छिड़ी जंग के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर है. दरअसल, कतर से रवाना हुआ एक और बड़ा एलपीजी टैंकर MV SYMI सुरक्षित रूप से गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है.

इसके साथ ही वियतनाम के झंडे वाला एक और विशालकाय Envy Sunshine भी करीब 46000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर न्यू मैंगलोर पोर्ट पर पहुंच चुका है. इन टैंकरों के भारत पहुंचने सप्लाई काफी हद तक सामान्य होगी. हालांकि, तेल कंपनियां अब भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार से ऊंचे रेट पर गैस खरीद रही है. नागरिकों को बचाने के लिए फिलहाल OMCs इस घाटे को खुद वहन कर रही है. ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी की गुंजाइश बनी रहती है.

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरा झटका, फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत; जानें मुंबई से पटना तक के रेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment